/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/aaj-ka-rashifal-13-january-2026-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2026-01-12-17-31-08.jpg)
Aaj Ka Rashifal 13 January 2026 Mangalvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 13 जनवरी 2026 मंगवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2026 मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 13 January 2026
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों मिलेगा। व्यवसायी में आपको लाभ के संकेत मिलते दिख रहे हैं। आय के नए साधन खुलेंगे। साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों लेकर आएगा। अनावश्यक कार्यों में आपकी मेहनत और समय खर्च होगा। इससे मन में अशांति हो सकती है। दिन भागदौड़ी में रहेगा। इससे आपकी स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको अपेक्षाकृत कम लाभ मिलेगा। सहयोगियों से कुछ मतभेद हो सकता है। घर पर भी मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपका लकी नंबर 6 और प्रस्तुत सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में किसी के चलते आपका मन अस्थिर हो सकता है। परिवार में भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। व्यापार में बड़ा परिवर्तन से बचना होगा। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। दुर्घटना के संकेत मिल रहे हैं। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर काबू करें। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। पुराने काम को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। इससे आपका मन खुश होगा। 13 जनवरी को आपके परिवार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका बेहतर ठीक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया कार्य भी शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आकपो शिवलिंग पर दूध अर्पित करने ​की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us