Advertisment

Aaj ka Rashifal 13 February 2026: सिंह को मिल सकती है गुड न्यूज, कन्या को प्रमोशन के योग, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 13  February 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 13 Feb 2026 Friday Shukravar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  13 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

शुक्रवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। सामने आने वाली चुनौतियों का आप साहस के साथ सामना करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखने के लिए आप घर की व्यवस्थाओं पर ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से उपहार मिल सकता है। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

शुक्रवार का दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि ऑफिस में काम का दबाव अधिक हो सकता है। कार्यशैली में थोड़ा बदलाव करना जरूरी होगा। पुरानी गलतफहमियों के कारण दोस्तों से बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। प्रेमी जोड़े घूमने जाएंगे और एक-दूसरे को उपहार देंगे।

तुला राशि दैनिक राशिफल 

शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके साथ रहेगी। कंपनी की ओर से विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है, जो लाभदायक साबित होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

शुक्रवार का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपका चंचल और सकारात्मक स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। अधिक सोचने में समय न गंवाएं, बनाई गई योजनाओं को तुरंत अमल में लाएं। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रुका हुआ या सोचा हुआ काम पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें : Surya Gochar 2026 Kumb Effect: दो दिन बाद कुंभ राशि में सूर्य का गोचर,बनेगा बुधादित्य योग, इन पांच राशियों का गुड लक होगा शुरू

daily horoscope dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें