Advertisment

Aaj ka Rashifal 13 February 2026: धनु वाले एक्सट्रा जिम्मेदारी लेने से बचें, मकर वालों को अचानक बड़े लाभ के संकेत, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 13  February 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 13 Feb 2026 Friday Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  13 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 13 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लाभकारी रहेगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। अपने अधिकारिया के सामने आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे। यदि कोई काम करना चाहते हैं तो आप उससे जुड़ी बातें जरूर जान लें। इससे आपको सफलता भी मिलेगी।

आपको दूसरों की बातों में आने से बचना है। जो भी फैसले लें खुद लें और उसे ही अपने जीवन में सर्वोपरि रखें। अपनी मेहनत पर भरोसा रखना आपको ज्यादा जरूरी है। आप खुद पर काम की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेने से बचें, वरना उलझन में पड़ सकते है। बच्चों को गाइड करना बेहद जरूरी है। परिवार के लिए समय निकालना होगा। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 
 

मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आपको अफवाहों से बचना है। आपको मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे।  परिवारवालों के साथ कहीं मनोरंजक समय बिताएंगे। हो सकता है बच्चों के एग्जाम के बाद कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनाएं। व्यापारी वर्ग को शुक्रवार को अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। 

Advertisment

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार महत्वपूर्ण होगा। आपके पुराने सभी काम पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जरूरी कार्यों में लोगों का साथ मिल सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ प्लानिंग करनी होगी। किसी तरह के फैसले में सक्षम होंगे। व्यापार को लेकर चल रही अनबन दूर होगी। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन घूमने फिरने में बीतेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपको लाभ दिलाएगा। आय व्यय को संतुलन बनाने के लिए खर्चे में कमी ​करें। मुश्किल काम में अपना मनोबल बनाकर चलना होगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द मिलेगा। 

Astrology Rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें