/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/aaj-ka-rashifal-12-february-2026-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2026-02-11-17-32-35.jpg)
Aaj ka Rashifal 12 Feb 2026 Thrusday Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 12 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि गुरुवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन लाभकारी रहेगा। आपको व्यापार में कोई बदलाव करना है तो इसके लिए दिन अच्छा है। अधिक मुनाफे के चक्कर में छोटा मुनाफा हाथ से निकल सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपके किसी सुझाव से बॉस खुश हो सकते हैं। वाहनों का उपयोग सावधानी से करें। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। बेवजह लड़ाई-झगड़े से बचें।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक वालों के लिए 12 फरवरी का दिन धैर्य से करने की सलाह दे रहा है। नॉलेज के साथ आगे बढ़ें तो ही आपके लिए बेहतर है। ससुराल पक्ष के धन लाभ के योग हैंं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहनों का उपयोग सावधानी से ​करना होगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक होगी।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
​मिथुन वालों को 12 फरवरी का दिन बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए कह रहा है। यदि आप बिजनेस मैन हैं तो नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में हैं तो समझदारी के काम लें। बाहरी व्यक्ति को अपने निजी कामों मेंं दखल न करने दें। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए 12 फरवरी का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से शामिल होंगे। व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी। आलस्य को काम करने की आदत डालनी होगी। राजनीति से जुड़े हैं तो कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us