Advertisment

Aaj ka Rashifal 11 February 2026: मेष के ​करियर में आएगा उछाल, वृष वाले सेहत में न करें लापरवाही, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफलto

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 11  February 2026 Mesh Vrash Mithun Kark  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 11 Feb 2026 Wednusday Budhvar  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  11 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  बुधवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में उछाल लेकर आएगा। करियर से जुड़े मामलों में आपको प्रगति मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई और स्कूल-कॉलेज से जुड़े कामों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि अंत में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपको अपेक्षा से अधिक सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। घर से जुड़े जो भी अधूरे काम हैं वो आज पूरे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग आपकी ​हिम्मदत बढ़ाएगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए दिन नई उपलब्धियों दिला सकता है। 

वृषभ राशि दैनिक राशिफल 

वृष वालों को सेहत को लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए बहुत सावधानी और संयम से काम करें। रिश्तेदारों से पैसों का के लेन-देन में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। वरना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

जीवनसाथी के प्रमोशन को लेकर खुश होंगे। नौकरी या व्यवसाय में यदि किसी भी तरह का बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए बुधवार का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक फैसलों में आपको इमोशनल होकर नहीं बल्कि दिमाग से काम लेने की जरूरत है। 

Advertisment

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मेहनत कराने वाला रहेगा। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से आपको सोचे समझे काम पूरे होंगे। कुछ लोग आपसे जलन महसूस करेंगे। अपनी प्लानिंग को गोपनीय रखें। व्यय पर नियंत्रण रखें। वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। 

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा भरा रहेगा। उत्साह से भरे रहेंगे तो दिन अचछा बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी सक्रियता भी बढ़ेगी। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामले आपको लाभ दिला सकते हैं। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गति आपकी धीमी गति हो सकती है इससे आपकी चिंता बढ़ेगी। व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 11 February 2026: सिंह वाले कानूनी मामलों में रहें सतर्क, कन्या वालों को हर काम में मिलेगी सफलता, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल 

Advertisment
Aaj ka rashifal Rashifal dainik rashifal daily horoscope
Advertisment
चैनल से जुड़ें