Aaj ka Rashifal 11 December 2025: मेष को काम में आ सकती हैं अड़चनें, वृष वाले व्यापार में पार्टनर से रहें सावधान, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Dec 2025 Guruvar Thrusday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal:  11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Aaj ka Rashifal 11 Dec Mangalvar Mesh Vrash Mithun Kark  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 Dec 2025 Guruvar Thrusday  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 

गुरुवार का दिन मेष वालों को मिलाजुला रहेगा। स्थितियां थोड़ी असहज महसूस करा सकती हैं। सेहत में आपको गिरावट अनुभव होगी। मन भारी रहेगा। आपके कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छ नहीं है। नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकता है। इसलिए किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार कर लें। 11 दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 

गुरुवार का दिन मेहनत से भरा रहेगा और यह थकान सीधे तुम्हारी सेहत पर असर डाल सकती है. कार्यस्थल पर अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे, लेकिन व्यापार में पार्टनर धोखा दे सकता है। लापरवाही महंगी पड़ेगी। वाणी पर संयम रखें। परिवार में रिश्तों को नरम रखने की कोशिश करना होगी। मेहनत से हालात संभल जाएंगेे। 11 दिसंबर को आपका लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करे की सलाह दी जा ही है। 

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकावट आपके काम पर भारी पड़ सकती है। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। नई शुरुआत की गलती न करें। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। बहसबाजी से बचना होगा। अकेले रहने से दिमाग स्थिर रहेगा। 11 दिसंबर को आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय    उपाय में आपको गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए ​गुरुवार का दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी खास काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा सफल होगी। व्यापार में नए मौके मिलेंगे। आय के नए साधन बढ़ेंगे। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। तुम किसी बड़े निर्णय की दिशा में आगे कदम बढ़ा सकते हैं। दिन सफल रहेगा। आपका लकी नंबर 2 लकी कलर क्रीम रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको चावल दान करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 11 December 2025: सिंह को चुनौतिपूर्ण रहेगा दिन, कन्या की नौकरी की तलाश होगी पूरी, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article