/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/aaj-ka-rashifal-10-march-2026-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-2026-03-09-17-31-57.jpg)
Aaj ka Rashifal 10 March 2026 Mesh to Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 10 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष पर मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष (Aries) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/aaj-ka-rashifal-mesh-2026-01-26-17-06-54.jpg)
मंगलवार का दिन की कुछ नया करने को प्रोत्साहिक करेगा। आलस्य से दूर रहें। समय से पहले काम करने की आदत डाल दें। काफी दुविधा रह सकती है। कामकाज को लेकर नई बातें सुनने को मिल सकती हैं साथ ही इस दौरान कुछ घूमने के मौके परिवार के साथ बनेंगे। आध्यात्मिक या कुछ धार्मिक कामों में भी इस दौरान शामिल होने का अवसर होगा।
वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-vrash-rashi-2026-01-23-17-11-35.jpg)
वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार को घर और बाहर नए काम करने की स्थिति निर्मित होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने लगेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें। बचत पर ध्यान दें। 10 मार्च को धैर्य और समझदारी से काम लें।
मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-mithun-rashi-2026-01-23-17-12-03.jpg)
मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार नौकरी या व्यापार में किए गए प्रयास इस समय सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। वैसे इस दौरान कुछ मामलों में अपनों के साथ भी प्रतिस्पर्धा का माहौल भी बना रह सकता है। कुछ न कुछ काम आप के जिम्मे अधिक आ सकते हैं जिससे भाई बहनों के साथ बहस हो सकती है। कामकाज में ध्यान बना के रखें क्योंकि इस दौरान आप कुछ मामलों में लापरवाही न करें।
कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-kark-rashi-2026-01-23-17-12-26.jpg)
कर्क राशि वालों को परिवार में किसी शुभ काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान रचनात्मक रहते हुए आप कुछ बदलाव करने के मूड में भी हो सकते हैं। बस इस दौरान सेहत का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें। मंगलवार को विचारों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको रचनात्मकता लाभ देखने को मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सिंह (Leo) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/singh-2026-02-23-16-32-26.jpg)
मंगलवार को घर की जरूरतों पर खर्च बना रह सकता है। कुछ रख-रखाव के काम भी हो सकते हैं। बच्चों की जिद्द के चलते माता-पिता अतिरिक्त धन खर्च करने में भी आगे होंगे। दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा। धैर्य से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचना होगा।
कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/kanya-2026-02-23-16-32-50.jpg)
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आत्मविश्वास को बढ़ाएगार। छोटी मोटी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी इसलिए धैर्य के साथ काम करें। नए संपर्क आपको लाभ दिलाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला (Libra)दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/tula-2026-02-23-16-33-14.jpg)
तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुरुआती तौर पर अच्छा रहेगा। आपके जीवन में स्थितियां सामान्य होने लगेगीं। कामकाज में आपके प्रयास अच्छे परिणाम देंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहनेे वाला है। प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए तैयारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। निर्णय लेने में संतुलन का ध्यान रखें। व्यापार में आपको नए अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/aaj-ka-rashifal-vrashchik-21-february-2026-02-20-16-05-19.jpg)
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मन उत्साहित करेगा। बेचैनी हो सकती है। दिन स्थितियों से प्रभावित रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से आपके काम बनने लगेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति आएगी। पैसों के मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं। मंगलवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ाएगा।
धनु (Sagittarius)दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/dhanu-2026-02-23-15-33-17.jpg)
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ काम की अधिकता बनी रहने वाली है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है जिससेम शायद आप का मत दूसरों को ज्यादा पसंद न आए इसलिए धैर्य से काम लें। आज व्यर्थ की दौड़-भाग भी अधिक बनी रह सकती है जो थकान को बढ़ा सकती है। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/makar-2026-02-23-15-33-38.jpg)
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिजालुआ रहेगा। दौरान कुछ दोस्तों के साथ काम के चलते आपके 10 मार्च का दिन अनुशासन और मेहनत के साथ काम करने की बात कहता है। नौकरी में सतर्क रहें। दूसरों को काम सौंपने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। ये समय जिम्मेदारियों को निभाने का है।
कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/kumbh-2026-02-23-15-33-56.jpg)
कुंभ वालों के लिए मंगलवार का दिन सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बना सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी भागदौड़ी बनी रहेगी। कुछ सहयोगियों का साथ मिलने से काम समय पर कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
मीन (Pisces) दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/meen-aaj-ka-rashifal-2026-02-02-15-56-59.jpg)
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन घर के साथ बाहरी कार्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ा रहेगा। परिवार में भाई बंधुओं की ओर से कम में मदद मिलेगी। स्थिति संभल जाएंगीं। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। इस समय वैसे कुछ दान से जुड़े कामों या धार्मिक कामों इत्यादि में पैसा लग सकता है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।
यह भी पढ़ें: जेड प्लांट (Jade Plant) ऐसे बदलेगा आपकी किस्मत, जानें वास्तु टिप्स
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us