Advertisment

Aaj ka Rashifal 10 Jan 2026: बड़ा फैसला लेने से पहले धनु करें विचार, मकर की पढ़ाई से जुड़ी रुकावटें होंगी दूर, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

10 जनवरी शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल.

author-image
anjali pandey
WhatsApp Image 2026-01-09 at 5.12.28 PM

Aaj Ka Rashifal 10 January 2026 Shanivaar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 10 जनवरी साल 2026 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।  पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2026 धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 10 January 2026 

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। आज आप व्यापार में लाभ के साथ साथ खर्चों पर भी नजर रखें। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें फिर बड़ों की सलाह लें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी नए व्यक्ति की मदद से प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। आज आपकाभाग्यशाली अंक 3 रहेगा और रंग पीला।  उपाय के लिए केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। आज आपका नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो काम में सहायक होंगे। इसके साथ ही बड़ों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर सराहना मिलेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 रहेगा और रंग नीला रहेगा। उपाय के लिए शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुम्भ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। व्यावसायिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए अहम फैसले लेंगे। निवेश से पहले आर्थिक सलाहकार से बात करना फायदेमंद रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और  रंग आसमानी रहेगा।  उपाय के लिए आज आप जरूरतमंद को कंबल दान करें।

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। पहले की गई मदद आज काम आएगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 रहेगा और रंग पीला रहेगा। उपाय के लिए आज आप  भगवान विष्णु की पूजा करें।

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: मेष के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, वृष का बढ़ेगा प्रभाव मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal 10 January 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें