Advertisment

Aaj ka Rashifal 10 February 2026: धनु को मिलेगी आर्थिक स्थिरता, विशाखा नक्षत्र के असर से मकर के पक्ष में होंगे परिणाम, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 10  February 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 10 Feb 2026 Tuesday Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  10 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  मंगलवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन जिम्मेदारियों पर फोकस कराने वाला रहेगा। आपका करियर पर ज्यादा फोकस रहेगा। आपका मन थोड़ा ज्यादा संवेदनशील हो सकता है। अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें। आपके लिए अष्टमी तिथि मेहनत और अनुशासन को आपनाने के लिए कह रही है। चंद्रमा ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर समाज में आपका मान सम्मान बढ़ाएगा। सामाजिक छवि और नेटवर्किंग को सक्रिय करेगा।   विशाखा नक्षत्र के दौरान आपकी महत्वाकांक्षा को बढ़ावा मिल सकता है। 

आर्थिक स्थिरता आएगी। हालांकि इस दौरान आपके खर्चें भी बढ़ेंगे। यदि लव लाइफ में हैं तो समय की कमी के चलते दूरी महसूस हो सकती है। आपके लिए लकी पीला रहेगा। लकी नंबर 3 रहेगा। 

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अनुशासन के साथ रहने की सलाह दे रहा है। आपकी दीर्घकालिक सोच बढ़ेगी। सोमवार और चंद्रमा का प्रभाव आपको भीतर से गंभीर बना सकता है। अष्टमी तिथि दर्शा रही है कि आपके धैर्य की परीक्षा रहने वालीी है। आपके करियर मे बड़ा बदलाव हो सकता है। विशाखा नक्षत्र दर्शा रहा है कि आपके पक्ष में जल्दी परिणाम आएंगे। सुबह की अमृत चौघड़िया में सलाह और योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। राहुकाल में आप किसी भी तरह की यात्रा को टालें तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी निर्णय टालते चलें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। 

Advertisment

प्रगति आपकी स्थिर रहेगी। आपको वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी संतुलित रहेगी। पुराने निवेश आपको बड़ा लाभ दिलाए लाभ दिला सकते हैं। व्यवहारिकता आप पर हावी हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। जोड़ों या घुटनों में दर्द हो सकता है। आपके लिए शुभ रंग स्लेटी और शुभ रंग 8 रहेगा। 

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन परिवर्तन लेकर आएगा। मानसिक तनाव दूर होगा। सोमवार को आपका प्रभाव बढ़ेगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव आपका बढ़ा सकता है। अष्टमी तिथि को आपके जीवन में अप्रत्याशित परिस्थितियों बन सकती हैं। वृश्चिक के चंद्रमा आपको साझेदारी के कामों में सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। अमृत चौघड़िया में रिसर्च और योजना आपके लिए लाभकारी हो सकती है। करियर में  पुनर्गठन या बदलाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसलिए धैर्य रखें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी देनदारी सामने आने से थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। 

यदि लव लाइफ में हैं तो आपको भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। आपका लकी नंबर 11, और लकी कलर नीला रहेगा। 

Advertisment

मीन (Pisces), दैनिक राशिफल 

मीन राशि के लिए मंगलवार का दिन रिश्तों और समझौतों वाला रहेगा। सोमवार और चंद्रमा का प्रभाव आपमें संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है। अष्टमी तिथि सीमाओं के बीच संतुलन बनाने की सलाह दे रहे हे। साथ ही वृश्चिक का चंद्रमा भावनात्मक गहराई बढ़ाएगा। अगर कोई बातचीत और समझौते करने वाले हैं तो उसे सुबह अमृत चौघड़िया में करेंगे तो आपके लिए लाभकारी रहेआ। आपका लकी कलर समुद्री हरा और लकी कलर 7 रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026 Kab se Hain: होलाष्टक इस दिन से होंगे शुरू, गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह कार्य भी आएंगे इस दौरान, जानें क्या हैं इनकी तिथियाँ

jyotish Astrology daily horoscope dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें