/bansal-news/media/media_files/2025/12/09/aaj-ka-rashifal-10-dec-mangalvar-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2025-12-09-15-49-24.jpg)
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 Dec 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 10 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में नियमों का पालन करना होगा। नहीं तो आपको अधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ सकती है। स्लिप डिस्क या कमर दर्द के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार में लापरवाही को लेकर ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं। बुधवार को घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों में जो सरकारी नौकरी में हैं उनके कामों की आज समीक्षा हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी। सुधार के लिए योग और आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। घर में साफ-सफाई रखनेी आदत डालनी होगी। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी पर घी का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए नई नौकरी के योग हैं। विभाग बदलने की सोच सकते हैंं यदि आपको हाई बीपी की समस्या है तो आप सावधान रहें। कोई पुराना कर्ज समय पर चुका सकते हैं। परिवार के यदि कोई विवाद चल रहा है तो आपको विवादों से दूर रखना होगा। बुधवार को आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों दोष पर फोड़ने से बचना होगा। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। यदि आप धार्मिक पुस्तक या पूजा सामग्री के व्यापार से जुड़े हैं तो आपको लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में हैं तो प्रेम संबंधों में बहस हो सकती है। पविवार में भाइयों से मतभेद हो सकता है। बुधवार को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर महरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गुड़ और तिल का सेवन और दान करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें