Advertisment

Aaj ka Rashifal 1 March 2026: महीने के पहले दिन धनु वाले सोच समझकर करें साझेदारी, मकर को हो सकती है बीपी की समस्या, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 1 March 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal astrology Hindi news

Aaj ka Rashifal 1 March 2026 Sunday Ravivar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  1 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल

Dhanu

धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन सतर्क रहने के लिए कह रहा है। यदि आप नई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए पूरा सोच समझ लें फिर कोई निर्णय लें। यदि व्यापारी हैं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार में पार्टनर से की स्थिति भी बन सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा। 

मकर राशि दैनिक राशिफल

Makar

मकर राशि वालों के लिए रविवार स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभावशाली व्यक्ति से वर्चस्व बढ़ सकता हे। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

Kumbh

कुंभ राशि वालों के लिए 1 मार्च यानी महीने का पहला दिन सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर पर आरोप लगाने से आपको बचना होगा। आपकी विश्वास में कमी संबंधों को कमजोर कर सकती है। शांत और संतुलित व्यवहार आपके रिश्ते मजबूूत कर सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल

Meen Aaj ka Rashifal

मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको रुकावट झेलनी पड़ सकती है। आपके विरोधी विरोधी सक्रिय होंगे। यदि व्यापारी हैं तो आपको उसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। परिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। 

यह भी पढ़ें : 

Astrology daily horoscope dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें