/bansal-news/media/media_files/2025/12/31/aaj-ka-rashifal-1-januvary-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-new-year-horoscope-2026-2025-12-31-16-48-56.jpg)
Aaj Ka Rashifal 1 January 2026 Guruvar Singh Kanya tula Vrashchik: 1 जनवरी साल गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2025 के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। । Aaj ka Rashifal 1 January 2026
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी उपलब्धियां लेकर आ सकता है। 1 जनवरी से कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। आपकी कमाई में भी 1 जनवरी को बढ़ोतरी होगी। ऐसा काम करने से बचें जिससे आपकी छवि प्रभावित होने की आशंका हो। वाद विवाद की स्थितियों से आपको दूर रहना होगा। सरकारी काम आपके सफल होंगे। पिता से पैतृक संपत्ति में फायदा हो सकता है। शिक्षा के मामले में सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका लकी नंबर 1 ओऔर लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में सूर्य देव को जल अर्पित करने की सलाह आपको दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा। आर्थिक स्थिति में आपके वृद्धि होगी। जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में आपको मौका मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता के योग बनेंगे। हो सकता है जो महत्वपूर्ण काम ​बीते लंबे समय से उलझा पड़ा हो वह पूरा हो जाए। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। किसी सगे संबंधी से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गाय को हरा चारा खिलाने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि के जातको के लिए गुरुवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। तुला राशि के लिए गुरुवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। मेहनत तो करेंगे लेकिन भाग्य से आपको ज्यादा मदद मिलेगी। गुरुवार 1 जनवरी को आपके तारे कह रहे हैं कि आप जिस क्षेत्र में जाएंगे वहां आपको लाभ मिलेगा। पुरानी योजनाओं पर काम करने से आपको लाभ मिलेगा। आय में आपके वृद्धि होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तो में तालमेल बनाए चलना होगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। आपका लकी नंबर 6 लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक रााशि के लिए 1 जनवरी गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी भी मामले में जोखिम लेने से बचें। वरना बाद में पछतावा हो सकता है। परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। वरना कोई हानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नीति नियमों का ध्यान रखना होगा। वरना परेशानी बढ़ सकती है। 1 जनवरी को आपके तारे कह रहे हैं कि आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। गुरुवार को आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में हनुमान जी का पाठ करने की सलाह आपको दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें