/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/new-poster-1-2026-02-28-18-02-00.jpg)
Aaj ka Rashifal 1 March 2026 Sunday Ravivar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 1 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज किसी जरूरी काम को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। और व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। खासकर अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी-सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान की वजह बन सकती है। बातचीत में संयम रखें, क्योंकि तीखे शब्द रिश्तों में खटास ला सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई दुखद खबर मन को परेशान कर सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है, शुभ रंग लाल रहेगा। मन की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल है। इसके साथ ही व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य और संतुलित रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे मन को राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का भाग्यशाली अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर हल्की परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन थोड़ा अशांत हो सकता है। व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें और बातचीत में संयम बनाए रखें, नहीं तो छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। आज का भाग्यशाली अंक 5 और शुभ रंग हरा है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज आप किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद या किसी तरह के धोखे की आशंका बन सकती है, इसलिए आंख बंद करके भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बदलाव का फैसला आज टाल देना बेहतर रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई दुखद सूचना मन को उदास कर सकती है। आज का भाग्यशाली अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मन को शांति मिलेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us