Advertisment

Surya Gochar Dec 2025: 16 दिसंबर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, साल का आखिरी सूर्य गोचर, टूटेगा बुधादित्य योग, क्या होगा आप पर असर

Surya Gochar 16 Dec 2025 Dhanu: 16 Dec को साल का आखिरी सूर्य गोचर भी होने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य का गोचर बेहद खास माना जाता है। जानते हैं राशियों पर इसका क्या असर होगा.

author-image
Preeti Dwivedi
Surya-Gochar-16-December-2025-Dhanu-Rashi

Surya Gochar 16 Dec 2025 Dhanu: साल 2025 खत्म होने वाला है और इसी के साथ साल का आखिरी सूर्य गोचर भी होने जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य का गोचर बेहद खास माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इनके गोचर से राशिचक्र की कौन सी राशियों को सतर्क रहना होगा, सूर्य गोचर (Surya Gochar 2025 Dhanu Effecet ) से किसे लाभ होगा, सूर्य को मजबूत करने के उपाय क्या हैं। 

Advertisment

16 दिसंबर को सूर्य किस राशि में गोचर करेंगे

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य साल के आखिरी में गोचर 16 दिसंबर को होगा। इस​ दिन राशि चक्र की 9 वीं राशि यानी धनु में गोचर करेंगे। जो 14 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। 

धनु संक्रांति पर किसे रहना होगा सतर्क (Surya Gochar Dhanu Side Effect 2025) 

धनु राशि में सूर्य गोचर से राशि चक्र की तीन राशियों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इसमें धनु, मकर, वृष और कन्या राशि शामिल हैं। इस दौरान इनके इन्हें रक्त प्रधान बीमारियां परेशान कर सकती हैं। विशेष रूप से हाई बीपी की शिकायत वालों को इस दौरान सतर्क रहना होगा। 

Advertisment

टूटेगा बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) 

16 दिसंबर को सूर्य के गोचर से वृश्चिक राशि में बना बुधादित्य योग टूट जाएगा। इसके असर से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कहीं कहीं हवा पानी के योग बनेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर को धनु राशि में बुध गोचर के बाद बुधादित्य योग बनने से एक बार फिर मौसम स्थिर हो जाएगा।

सूर्य की राशियां

सिंह (Leo)

इस राशि में सूर्य सबसे ज्यादा शक्तिशाली रहता है। व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ता है।

सूर्य की उच्च राशि

मेष (Aries)

सूर्य मेष में उच्च का होता है। ऐसे जातक साहसी, आत्मनिर्भर और आगे बढ़ने वाले होते हैं।
उच्च का विशेष बिंदु: मेष राशि के 10 अंश पर सूर्य सर्वोच्च फल देता है।

Advertisment

सूर्य की नीच राशि

तुला (Libra)

सूर्य तुला में नीच का होता है। इससे आत्मविश्वास की कमी, पिता से मतभेद या करियर में रुकावट आ सकती है।
नीच का विशेष बिंदु: तुला के 10 अंश पर सूर्य सबसे कमजोर होता है।

राशि अनुसार सूर्य के आसान उपाय (Surya ke Upay) 

1: मेष राशि

रोज सुबह सूर्य को जल दें

रविवार को गुड़ और गेहूं दान करें

2: वृषभ राशि

तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें

पिता का आशीर्वाद जरूर लें

3:  मिथुन राशि

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें

रविवार को लाल फल दान करें

4: कर्क राशि

सूर्य नमस्कार रोज करें

घर में तांबे का बर्तन रखें

5: सिंह राशि

सूर्य आपका स्वामी है, अहंकार से बचें

गरीबों को भोजन कराएं

6: कन्या राशि

रविवार को गाय को गुड़ खिलाएं

लाल कपड़े दान करें

7:  तुला राशि (नीच सूर्य)

रोज सुबह सूर्य को जल देना बहुत जरूरी

पिता की सेवा करें

तांबे का कड़ा पहन सकते हैं

8: वृश्चिक राशि

हनुमान जी की पूजा करें

रविवार को तांबा दान करें

9:धनु राशि

गुरु और पिता का सम्मान करें

सूर्य मंत्र का जाप करें

10: मकर राशि

रविवार को नमक न खाएं

सूर्य को लाल फूल अर्पित करें

11:  कुंभ राशि

तांबे के सिक्के बहते जल में प्रवाहित करें

सूर्य को जल देते समय मौन रखें

12: मीन राशि

रविवार को पीपल पर जल चढ़ाएं

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें

 एक बहुत आसान लेकिन असरदार उपाय

रोज सुबह उठकर सूरज को देखते हुए 2–3 मिनट ध्यान करें और मन ही मन कहें “मैं आत्मविश्वासी और मजबूत हूँ।”

Surya Gochar 16 Dec 2025 Surya Gochar Dhanu Effecet
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें