Shukra Budh Rahu Trigrahi Yog: मित्र की राशि में शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही योग, राहु-बुध के साथ युति से कौन सी राशियाँ होंगी मालामाल

Shukra Gochar Kumbh 5 Feb 2026

Shukra Gochar Kumbh 5 Feb 2026 Effect Vrashchik Kark Meen Kanya: अभी तक मकर राशि में चल रहे शुक्र बहुत दो दिन बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि शुक्र का ये गोचर मित्र की राशि में होगा। शुक्र इस राशि में पहुंचकर त्रि ग्रही योग बनाएंगे। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि शुक्र का गोचर किस राशि में होगा, किन राशियों के साथ मिलकर ये त्रिग्रही योग बनाएंगे, इसके असर कौन कौन सी राशियां मालामाल होंगी। 

शुक्र का गोचर कुंभ में कब होगा

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार अभी तक मकर राशि में चल रहे शुक्र 5 फरवरी गुरुवार अपने मित्र शनि की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। कुंभ राशि में पहुंचने के बाद 23 दिन तक इसी राशि में रहने के बाद अपनी उच्च में प्रवेश करेंगे। शुक्र का ये गोचर तीन राशियों को छोड़कर बाकी सभी राशियों को मालामाल करेगा। ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह अपनी मित्र राशि में प्रवेश करता है तो वह अच्छा फल देता है। 

कुंभ में शुक्र, बुध, राहु का त्रिग्रही योग

हिन्दू पंचांग के अनुसार राहु कुंभ राशि में पहले से विराजमान हैं, 2 फरवरी को बुध भी इसमें आ गए हैं। इसके बाद 5 फरवरी गुरुवार को शुक्र का गोचर भी इस राशि में होने वाला है। ऐसे में शनि की राशि कुंभ में बन रहा ये त्रिग्रही योग राशि चक्र की 12 राशियों में से तीन राशियों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। 

कुंभ में इस दिन बनेगा चतुर्गही योग

5 फरवरी को कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन जाएगा। इसके बाद 13 फरवरी को कुंभ राशि  में सूर्य के आने पर यानी कुंभ संक्रांति पर चतुर्ग्रही योग बनेगा। जो एक बार फिर मौसम में स्थिरता लाएगा। 

क्या होता है त्रिग्रही योग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब किसी राशि में एक से ज्यादा ग्रह एक साथ आ जाते हैं तो वह युति कहलाता है। कुंभ राशि में अभी राहु और बुध का द्विग्रही योग है। 5 फरवरी को इसमें त्रिग्रही योग बनेगा, इसके बाद 13 फरवरी को यहां चतुर्ग्रही योग आएगा। 

शुक्र गोचर से ये चार जातक रहें सतर्क, हो सकता है आर्थिक नुकसान 

ज्योतिष में जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उस ग्रह के गोचर वाले स्थान से चौथे, आठवें और बाहरवें वाले भाव में पड़ने वाली राशियों पर इसका असर ज्यादा होता है। कुंभ राशि में शुक्र गोचर से वृश्चिक राशि के लिए चौथा, कर्क के लिए आठवां और मीन राशि के लिए बारहवां रहेगा। ऐसे में इन तीन जातकों को शुक्र गोचर से सावधान रहना होगा। इनके जीवन में आ​र्थिक गिरावट आ सकती है। कहीं निवेश करने वाले हैं तो इसके लिए समय सही नहीं रहेगा। इसके अलावा जिन जातकों की राशि कन्या है उन्हें भी शुक्र राशि परिवर्तन से अलर्ट रहना होगा। क्योंकि कन्या शुक्र की नीच राशि है जो आपको परेशानी में डाल सकती है। 

शुक्र, राहु, बुध की युति से कौन होगा मालामाल

ज्योतिष के अनुसार ग्रह परिवर्तन उस ग्रह की उच्च और स्वराशियों के लिए विशेष लाभकारी होता है। 5 फरवरी को जब शुक का कुंभ राशि में गोचर होने पर ये मीन, तुला और वृष के लिए शुभकारी होगा। वो इसलिए क्योंकि मीन शुक्र की उच्च राशि और तुला-वृष शुक्र की स्व राशियां हैं। ऐसे में इन तीन जातकों को शुक्र का गोचर मालामाल करेगा। 

स्त्री ग्रह है शुक्र 

चूंकि शुक्र स्त्री ग्रह है। यानी इसका सीधा संबंध मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जिन जातकों की राशि मीन, तुला और वृश्चिक है उन्हें आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। इन्हें अटका पैसा वापस मिलेगा। व्यापारियों की हो सकता है कोई बड़ी डील हो जाए। 

शुक्र को मजबूत करने के उपाय 

  • चूंकि शुक्र स्त्री ग्रह है। ऐसे में शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको देवी आराधना से लाभ होगा। 
  • मां लक्ष्मी का पूजन करें। 
  • सफेद चीजों में दूध, चावल, शकर का दान करें। 
  • सफेद कपड़े पहनें। 
  • अविवाहों के जीवन में विवाह के योग बनने लगेंगे। 

यह भी पढ़े: Budh Gochar Kumbh 2026 Effect: यदि आपकी राशि भी है वृश्चिक, कर्क और मीन, तो हो जाएं सतर्क, 22 मार्च तक अच्छे नहीं संकेत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article