Advertisment

Shukra Gochar 2025: नवंबर के अंत में शुक्र बदलेंगे चाल, मंगल के घर में पहुंचकर इन पर डालेंगे असर, तीन राशियां रहें सतर्क

Shukra Gochar 2025: 26 नवंबर को शुक्र अपनी स्वराशि छोड़कर मंगल के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों पर क्या असर होने वाला है। चलिए जानते हैं ज्योतिषी में। 

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar 26 Nov 2025 Effect

26 नवंबर को शुक्र अपनी स्वराशि छोड़कर मंगल के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Shukra Gochar 26 Nov 2025 Vrashchik Effect: नवंबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है। ग्रहों का परिवर्तन जारी है। इस सप्ताह शनि मार्गी होने के बाद नवंबर के अंत में अब सांसारिक सुखों के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र का परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) कब होगा, इसका शुभ अशुभ असर किस पर पड़ेगा, चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से। 

Advertisment

शुक्र का वृश्चिक में गोचर कब होगा (Shukra Gochar 2025 Date Time) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सांसारिक सुखों के कारक शुक्रवार अपनी स्वराशि तुला छोड़कर मंगल के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में शुक्र का गोचर सांसारिक सुखों को प्रभावित करता है। इस महीने 26 नवंबर को शुक्र अपनी राशि छोड़कर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो 20 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में इसका असर विपरीत पड़ेगा। 

शुक्र किसका कारक है

ज्योतिष में शुक्र को सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है। ऐसे मेें जब शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं तो लोगों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित है। लोगों को रक्त विकार परेशान करते हैं। इसलिए शुक्र के गोचर काल के दौरान लोगों को सतर्क रहना चाहिए। 

शुक्र की राशियां कौन-कौन सी हैं

धर्म ज्योतिष में हर ग्रह की अपनी अपनी राशियां होती हैं। शुक्र की बात करें तो तुला और वृष इसकी स्व राशियां हैं। जबकि मीन उच्च और कन्या नीच की राशि कहलाती हैं।  ऐसे में शुक्र गोचर के दौरान कन्या राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

Advertisment

शुक्र के उपाय क्या हैं (Shukra ke Upay) 

  1. शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। 
  2. सफेद वस्त्र और सुगंध का उपयोग करने से लाभ होगा। 
  3. मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। 
  4. शुक्र मंत्र 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करना चाहिए। 
  5. चांदी, चावल, दूध, या सफेद कपड़ों का दान करना जैसे उपाय किए जा सकते हैं। 
  6. दही का उपयोग, कला और संगीत में रुचि बढ़ाना, और वाणी व व्यवहार को मधुर बनाना चाहिए। 

वृश्चिक में शुक्र गोचर से कौन रहें सतर्क

शुक्र 26 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश (Shukra Gochar in Vrashchik 2025) करने जा रहे हैं। वृश्चिक में शुक्र का गोचर (shukra gochar 26 Nov 2025 Effect) जिन जातकों के लिए चौथे, आठवें, बारहवां पड़ेगा उसे इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही जिसकी कुंडली में शुक्र नीच राशि में हैं उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है। चूंकि कन्या शुक्र की नीच राशि है इसलिए उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है।  (Shukra Gochar Effect 2025)

यह भी पढ़ें: 

Advertisment

shani margi 2025

shukra gochar effect grah gochar 2025 shukra gochar 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें