
Shukra Asta 11 December 2025 Effect: हिन्दू पंचांग के अनुसार दैत्य गुरू शुक्र 11 दिसंबर को अस्त ( Shukra Asta 2025) हो जाएंगे। इनके अस्त होते ही विवाह कार्य बंद हो जाएंगे। लेकिन इसके तीन दिन पहले से यानी 8 दिसंबर सोमवार यानी आज से उनका वार्धाक्यारंभ हो जाएगा।
क्या होता है वार्धाक्यारंभ?
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब भी कोई ग्रह अस्त (Shukra kab Asta Honge) होता है तो इसके तीन दिन पहले से उसका बुढ़ापा आरंभ हो जाता है। ग्रहों की इसी अवस्था को वार्धाक्यारंभ कहा जाता है।
शुक्र अस्त होने पर क्या होता है
ज्योतिष में ग्रहों के गोचर (grah gochar 2025) का असर सीधा राशियों और मौसम पर पड़ता है। पर जब कोई ग्रह अस्त या उदित होता है तो इसका असर जातकों से ज्यादा मौसम पर पड़ता है। चूंकि शुक्र 11 दिसंबर को अस्त हो रहे हैं। इसलिए इनका असर तीन दिन पहले से ही यानी 8 दिसंबर से मौसम (Mausam) पर पड़ता दिखाई देगा। कहीं कहीं आंधी तूफान और बारिश के योग (Barish ke Yog) बन सकते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/08/shukra-asta-11-dec-2025-grah-gochar-effect-2025-12-08-12-18-55.jpg)
कब होगा शुक्र का उदय
11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे। ​इसके बाद ये 51 दिन इसी अवस्था में रहने के बाद ये 1 फरवरी 2026 को उदित होंगे।
शुक्र अस्त तो नहीं होंगी शादियां
ज्योतिष में विवाह मुहूर्त के लिए सूर्य और शुक्र की चाल देखी जाती है। जब शुक्र उदित होते हैं तो विवाह कार्य करना शुभ माना जाता है। इस बार जनवरी में शादियां नहीं होंगी। इसका सबसे बड़ा कारण शुक्र का अस्त होना है। 1 फरवरी को शुक्र के उदित होने पर शादियां एक बार फिर शुरू हो जाएंगीं।
इस माघ में नहीं बजेगी शहनाई
हर साल जनवरी के महीने में बसंत पंचमी पर शादियां हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि बसंत पंचमी के दौरान शुक्र अस्त रहेंगे। इनके अस्त होने पर विवाह शुभ नहीं माने जाते है। 1 ​फरवरी को शुक्र उदित होंगे इसके बाद 2 फरवरी से फाल्गुन माह शुरू होगा। जिसके बाद 6 फरवरी से शादियां शुरू होगीं।
यह भी पढ़ें :
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें