Advertisment

New Year Panchak 2026: नए साल में करना चाहते हैं शुभ काम, देख लें कब से शुरू होंगे राज पंचक, नहीं होंगे ये काम

New Year Panchak 2026: नए साल में करना चाहते हैं शुभ काम, देख लें कब से शुरू होंगे राज पंचक, नहीं होंगे ये काम new year panchak 2026 start end date time tithi januvary me raj panchak kab se hain do and donts astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
New Year 2026 Jan Panchak Start End Date raj panchak

New Year Panchak 2026: नए साल 2026 में यदि आप भी शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इस साल पंचक (New Year Panchak) कब शुरू होंगे। हिन्दू धर्म में पंचकों को शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि जनवरी में पंचक (Panchak) कब से शुरू होंगे (Jan 2026 me panchak kab  se hain) और कब समाप्त होंगे। साथ ही जानेंगे कि इस बार जनवरी में कौन से पंचक आ रहे हैं। 

Advertisment

जनवरी में पंचक कब से हैं (Januvary me panchak kab se hain) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार नए साल 2026 में पंचक 21 जनवरी से शुरू होंगे। जिनकी समाप्ति 25 जनवरी को दोपहर 12:07 मिनट पर होगी। 

जनवरी में कौन से पंचक आएंगे

पंचक पांच तरह के होते हैं। जिस दिन इनकी शुरुआत होती है उसी के अनुसार इनका नाम रखा जाता है। जनवरी में पंचक बुधवार से शुरू होंगे। इसलिए बार के पंचक राज पंचक कहलाएंगे। 

पंचक किसे कहते हैं (What is panchak) 

हिन्दू धर्म ज्योतिष में कई तरह के नक्षत्र होते हैं। जिसमें से कुछ शुभ और कुछ अशुभ नक्षत्र होते हैं। ऐसे में जो अशुभ नक्षत्रों होते हैं, उनमें शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। इन्हें ही पंचक कहा जाता है।

Advertisment

ज्योतिषीय गणना में जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत पांच नक्षत्र (Panchak Nakshatra) एक साथ आते हैं, तो इसकी युति यानी इन सभी का एक साथ आना अशुभ मानते हैं। नक्षत्रों की इस स्थिति को ही पंचक कहा जाता हैं।

कितने प्रकार के होते हैं पंचक (Type of Panchak) 

धर्म ज्योतिष के अनुसार पंचक पांच तरह के होते है। ​इनमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

पंचकों की गिनती कैसे होती है

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पंचक पांच दिन के होते हैं, लेकिन ज्योति​षीय गणना के अनुसार नक्षत्र (Nakshatra) साढ़े चार दिन के नक्षत्र होते हैं। जिनमें से घनिष्ठा नक्षत्र (Ghanishtha Nakshatra) का आधा नक्षत्र गिना जाता है। इसके बाद चार नक्षत्र गिनकर पंचक बनते हैं।

Advertisment

पंचक कितने तरह के होते हैं (Type of Panchak)

पंचकों मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

क्या होते हैं रोग पंचक (Rog Panchak) 

यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।

क्या होते हैं राज पंचक (Raj Panchak) 

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं अग्नि पंचक (Agni Panchak) 

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं चोर पंचक (Chor Panchak kya hote hain) 

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहते हैं।

क्या होते हैं मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) 

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

Advertisment

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए (Panchak me Kya nahi Karte hain) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना (Panchak me Kya nahi Karna Chahiye) चाहिए।

  1. पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए।
  2. इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है।
  3. साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए। अगर आप भी ये काम ​करते हैं तो सतर्क हो जाएं। आपको ये सब पंचकों में नहीं करना है।

यह भी पढ़ें  Sakat Chauth 2026 kab Hai: जनवरी में इस दिन आएगी सकट चौथ, जानें मुहूर्त, तिथि, पूजा विधि और कथा 

Advertisment
panchak 2026 jan panchak 2026 New Year Panchak 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें