Margi Guru 2026: मिथुन में मार्गी हुए गुरु, बदलेगा मौसम, 20 मई को उच्च के होकर मचाएंगे धमाल, क्या होगा आप पर असर

Guru Gochar 2026 gupitur transit Effect astrology hindi news

Guru Margi Mithun 2026 Effect All Zodic Sign Astrology Hindi News: मार्च की शुरुआत में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव हुआ है। अभी तक मिथुन राशि में वक्री चल रहे वृहस्पति ने इसी राशि में सीधी चाल शुरू कर दी है। ज्योतिष में गुरू की मार्गी चाल बेहद खास मानी जाती है। इसके प्रभाव से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आ सकता है। इसी के साथ इसका विभिन्न राशियों पर भी शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 

जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि गुरु मिथुन राशि में कब तक वक्री रहेंगे। साथ ही जानेंगे कि गुरु कब अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 

मार्गी गुरु का राशियों पर असर (Jupiter Transit Effect) 

मार्गी गुरु का मेष राशि पर असर

मेष राशि (Guru Margi Effect on Mesh) के तीसरे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं, इस दौरान आप यात्राएं करेंगे। नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में स्थिति सामान्य रहने वाली है। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो हालात ठीक-ठाक रहेंगे।  

वृषभ राशि पर मार्गी गुरु का असर 

इस राशि (Vrash Margi Effect on Mesh) के दूसरे भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। हालांकि ये समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आपके परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। लेकिन आपसे किसी बड़े से बहसबाजी भी हो सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको कोई खबर भी मिल सकती है। बच्चों की एकाग्रता में कमी हो सकती है। 

मिथुन राशि पर मार्गी गुरु का असर 

आपकी (Guru Margi Effect on Mithun) कुंडली के लग्न भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी विचारधारा में बदलाव हो सकता है। पहले से अधिक एक्टिव फील करते हैं। दूसरे लोगों की मदद से आपे कार्य में सफल हो जाएंगे। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। बाजार से किसी चीज की खरीदारी के योग बनते दिख रहे हैं।  

कर्क राशि पर मार्गी गुरु का असर  

आपकी कुंडली (Guru Margi Effect on Kark)में बारहवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। वीजा को लेकर हो रही समस्या दूर हो सकती हे। किसी दूरस्थ व्यक्ति के साथ आपकी बातचीत हो सकती है। छोटे भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि पर मार्गी गुरु का असर 

सिंह राशि (Guru Margi Effect on Singh) की कुंडली के ग्यारहवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इस समय आपको आर्थिक लाभ होगा। वित्तीय रूप से आप पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। सामाजिक कार्य में शामिल होंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

कन्या राशि पर मार्गी गुरु का असर 

कन्या राशि के जातकों की कुंडली के दसवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। इसके असर से आपका कामकाज भी सुधरेगा। नए काम आपको सौंपे जा सकते हैं। वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। कारोबार में बदलाव के योग बनते दिख रहे हैं। घर-परिवार में किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत हो सकती है। 

तुला राशि पर मार्गी गुरु का असर  

तुला राशि (Guru Margi Effect on Tula) की कुंडली के नौंवे भाव में गुरु मार्गी होने से आपका भाग्य होगा। समय आपके भाग्य में उदय होगा। अटके और बिगड़े कार्य पूरे होते नजर आएंगे। पिता की ओर से स्नेह प्राप्त होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। शिक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष की दृष्टि से दिन आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

वृश्चिक राशि पर मार्गी गुरु का असर 

वृश्चिक राशि (Guru Margi Effect on Vrashchik) की कुंडली में आठवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। गुरु के वकी्र काल के दौरान आपके जीवन में अचानक धन लाभ से आपके लिए लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। जल यात्रा संभव है। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संतान की ओर से किसी समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में आपका रूठा हुआ पार्टनर अब मान जाएगा। 

धनु राशि पर मार्गी गुरु का असर  

धनु राशि (Guru Margi Effect on Dhanu)के लिए उनके सातवें भाव में गुरु मार्गी हो रहे हैं। ये समय आपकी साझेदारी के लिए शुभ माना जा रहा है। रुके हुए काम अब आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि देखी जाएगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए लाभ के अवसर बनते दिख रहे हैं। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 

आपकी (Guru Margi Effect on Meen) कुंडली में गुरु वक्री करियर में आ रही परेशानियों को दूर करेंगे। बड़ों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपके जीवन में नई नौकरी के मौके आएंगे। खासतौर पर विशेषकर विदेश से संबंधित व्यवसाय में आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से अटका पैसा आपका वापस मिल सकता है। मुनाफा के योग बनते दिख रहे हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल दिख रहा है। परिवारिक माहौल आपको सुशनुमा रहेगा। यदि आप विवाह की योजना बना रहे हैं, ये आपके लिए शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिलने लगेगा। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 9-15 March 2026: सिंह वालों को व्यापार में उत्तम रहेगा सप्ताह , कन्या वाले विरोधियों को करेंगे परास्त, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article