Advertisment

Shukra Gochar Makar 2026: शुक्र का गोचर, मकर में चतुर्ग्रही योग, किसकी खोलेगा किस्मत, किसे रहना है सतर्क, 27 दिन तक रहेगा असर

Shukra Gochar Makar 2026: 12 जनवरी से शुक्र मकर में प्रवेश करेंगे। 5 फरवरी तक मिथुन, तुला, कुंभ सहित 5 राशि वालों को सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Shukra Gochar makar 12 Jan 2026 Effect mithun tula kumbh

Shukra Gochar Makar 12 Jan 2026 Effect Mithun Tula Kumbh Venus Transit: जनवरी में ग्रहों में चाल में बड़ा फेरबदल होने वाला है। दैत्य गुरु शुक्र मकर संक्रांति के पहले राशि बदल रहे हैं। शुक्र का ये गोचर मकर राशि में तीन और ग्रहों के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाएगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) मिथुन, तुला, कुंभ राशि समेत चार जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है तो वहीं कुछ राशियां हैं उन्हें जिन्हें गुड न्यूज मिलेगी 

जनवरी में इस दिन शुक्र बदलेंगे चाल

हिन्दू पंचांग (Hindi Panchang) के अनुसार दैत्य गुरु शुक्र 12 जनवरी सोमवार को रात 9 बजे अपनी मित्र शनि की राशि मकर में गोचर (Makar me Shukra Gochar 2026) करने जा रहे हैं। जो 27 दिन यानी 5 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे। 

हर किसी के लिए अच्छा होगा समय 

ज्योतिष के अनुसार शुक्र को सुख वैभव का कारक माना जाता है। चूंकि शुक्र मित्र ग्रह शनि की राशि मकर में प्रवेश करने  जा रहे हैं इसलिए ये समय सभी के लिए अच्छा रहेगा। 

Advertisment

मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग (Chaturgrahi Yog) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार बुध पहले से मकर राशि में बैठे हैं। शुक्र मकर राशि में 12 जनवरी को प्रवेश कर रहे हैं। इसके दो दिन बाद 14 जनवरी को सूर्य भी मकर में पहुंच जाएंगे। दो दिन बाद यानी 16 जनवरी को मंगल का मकर में प्रवेश होगा। ऐसे में मकर में बना चतुर्ग्रही योग बनने से सभी के अच्छे दिन शुरू होंगे। 

शुक्र गोचर से किसे रहना होगा सतर्क (Shukra Gochar Ashubh Effect) 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मकर में शुक्र का गोचर तुला के लिए चौथा, मिथुन राशि के लिए 8 वां और कुंभ के लिए 12 वां रहेगा। ऐसे में इन तीन जातकों को शुक्र गोचर से विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा जिन जातकों की राशि कन्या है या उन्हें भी इस दौरान सावधान रहना होगा। क्योंकि कन्या शुक्र की नीच राशि होती है और ग्रहों के गोचर के दौरान संबंधित ग्रह की नीच राशि वालों को सतर्क रहना होता है। 

शुक्र उच्च, नीच, स्व राशियां कौन सी हैं

ज्योतिष में मीन को शुक्र की उच्च राशि, कन्या को नीच राशि माना जाता है। 

कमजोर शुक्र के संकेत (Kamjor Shukra ke Sanket) 

  1. जब व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है तेा ऐसे में उसके चेहरे की चमक कम होने लगती है। 
  2. उसका आकर्षण कम हो जाता है। 
  3. रिश्तों में समस्याएँ आने लगती हैं। उनके प्यार, विवाह में परेशानी आती है। 
  4. भौतिक सुखों जैसे वाहन, घर में कमी आने लगती है। 
  5. आर्थिक तंगी होने लगती है। कला में अरुचि या असफलता आती है। 
  6. व्यक्ति् को त्वचा या नेत्र रोग परेशान करते हैं। 
Advertisment

शुक्र को मजबूत करने के उपाय क्या हैं (Shukra ke Upay) 

  1. हिन्दू धर्म में शुक्र (Venus) को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को व्रत करना चाहिए। 
  2. माँ लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की पूजा करने से लाभ होगा। 
  3. "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करें। 
  4. सफेद वस्त्र और इत्र का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। 
  5. साफ-सफाई और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखें। 
  6. चांदी, चावल, मिश्री जैसी सफेद चीजों का दान करें। 
  7. कांच के बर्तनों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें। 
  8. दही का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। 

यह भी पढ़ें: 

Shukra Gochar 2026 Effect
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें