Advertisment

Kitchen Vastu Tips: किचिन में प्लेटफॉर्म और सिंक हैं एक ही लाइन में, बिना तोड़ फोड़ के ऐसे दूर होगा वास्तु दोष

Kitchen Vastu Tips: यदि आपके घर के किचिन में प्लेटफॉर्म और सिंक एक ही लाइन में है तो ये भी आपके जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। 

author-image
Preeti Dwivedi
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: हमारे जीवन में आ रही विभिन्न सुख सुविधाओं, बाधाओं, सफलता असफलता के पीछे हमारे कर्म के अलावा घर का वास्तु भी काम करता है। यदि आपके घर के किचिन में प्लेटफॉर्म और सिंक एक ही लाइन में है तो ये भी आपके जीवन पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। 

Advertisment

तो चलिए जानते हैं कि इस वास्तु दोष को दूर करने के उपाय क्या हैं, किचिन में बिना तोड़फोड़ करे किचिन के वास्तु दोष कैसे दूर कर सकते हैं। 

एक ही लाइन में प्लेटफॉर्म और सिंक होने से क्या होता है 

यदि किचन में प्लेटफॉर्म (चूल्हा/कुकिंग एरिया) और सिंक एक ही लाइन में हों, तो वास्तु के अनुसार यह अग्नि (आग) और जल (पानी) तत्व के टकराव का दोष माना जाता है। इसके दुष्प्रभाव से घर में सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति बनती है। अनावश्यक खर्च बढ़ने लगते हैं। व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है और आपसी मतभेद की स्थितियां बनने लगती हैं। 

बिना तोड़-फोड़ के वास्तु दोष दूर करने के उपाय (Vastu Dosh Remedies) 

1: बीच में दूरी या रुकावट बनाएं

Kitchen Vastu Tips

अगर संभव हो तो किचिन में प्लेटफॉर्म और सिंक के बीच कुछ दूरी बना दें। इसके लिए लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड या मिट्टी या पत्थर की वस्तु
को रख दें। इससे अग्नि और जल के बीच संतुलन बनता है।

Advertisment

2: कॉपर (तांबे) का उपाय (Copper Bartan) 

सिंक के पास एक तांबे का लोटा या कॉपर बाउल रख दें। चाहें तो तांबे की प्लेट प्लेटफॉर्म के नीचे भी रखी जा सकती है। 

3: हरे पौधे का प्रयोग (Green Plant) 

Kitchen Vastu Tips

प्लेटफॉर्म और सिंक के बीच छोटा हरा पौधा रखें। चाहें तो मनी प्लांट, तुलसी का पौधा रखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाली अग्नि और जल के टकराव को शांत करती है।

4: लाल रंग से बचें (Red colour) 

Kitchen Vastu Tips 32

ध्यान रखें कि सिंक के आसपास लाल रंग का उपयोग नहीं करना है। जहां तक हो सके प्लेटफॉर्म के पास हल्का पीला, क्रीम या लकड़ी के शेड बेहतर रहते हैं।

Advertisment

5: हर सप्ताह करें नमक का ये उपाय (Salt Remedies) 

Kitchen Vastu Tips 3

आपको हर शनिवार किचन के सिंक में सेंधा नमक डालकर थोड़ी देर बाद पानी बहा देना है। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। 

6: रोज़ाना ध्यान रखें ये बातें (Cleaning Tips) 

Kitchen Vastu Tip 4

सिंक में रात में खाली बर्तन न छोड़ें। 

गैस जलाते समय ध्यान रखें कि पास में पानी जमा न हो। 

किचन को हमेशा साफ और सूखा रखें। 

यह भी पढ़ें: 

Astrology Vastu tips kitchen vastu tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें