Advertisment

Bhai Dooj 2026 Tilak Muhurat: होली की भाईदूज कल, इतने तक ही रहेगा तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, जानें तिलक लगाने के नियम

author-image
Preeti Dwivedi
HOli Bhai Dooj Tilak Vastu

Bhai Dooj 2026 Tila Niyam Muhurat Date: आज पूरे देश में होली का त्योहार जोर शेेर से मनाया जा रहा है। इसके बाद 5 मार्च गुरुवार को होली के बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि होली के बाद भाई दूज का तिलक लगाने का मुहूर्त कब तक रहेगा। 

Advertisment

होली भाईदूज तिलक लगाने का मुहूर्त 

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार होली के दूसरे दिन भाई दूज (Holi Bhai Dooj) मनाया जाता है। गणनाओं के अनुसार चूंकि 5 मार्च को द्वितीया तिथि में ही सूर्योदय होगाा  इस​लिए इस दिन यानी भाई दूज मनाई जाएगी। ये पूजन दोपहर का माना जाता है इसलिए दोपहर 12 बजे पूजन करने के बाद भाईदूज का तिलक (Bhai Dooj Tilak Niyam) कर पाएंगे। 

होली भाई दूज मुहूर्त 

चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि: 4 मार्च को शाम 4:48 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वितीया तिथि आएगी। 
चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि: 5 मार्च की शाम 5:3 मिनट तक रहेगी। 

तिलक लगाते समय भाई ​की दिशा कैसी होनी चाहिए

होली भाईदूज (Holi Bhai Dooj Tilak Vastu Niyam) पर तिलक लगाते समय आपको ध्यान रखना है कि भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में से किसी एक ओर हो। वहीं बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में तिलक करना और करवाना बहुत शुभ माना जाता है।

Advertisment

मुहूर्त की बात करें तो ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार भाई दूज का तिलक किसी भी समय लगाया जा सकता है।

भाई का तिलक करने की विधि

आपको कोशिश करनी है कि जहां तक संभव हो होली भाई दूज (Tilak Niyam For Holi Bhai Dooj) पर भाई को सोफे और कुर्सी पर बैठाने की बजाए जमीन पर चौक बनाकर उस पर बैठाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

तिलक करने से पहले बहनें जमीन पर आटा या गोबर से चौक बना लें। चौक बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि चौक ऐसा बनाएं जिससे भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में आए।

Advertisment

बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर हो। इसके बाद चौक पर लकड़ी का पाटा रखकर उस पर भाई को बिठएं।

फिर बहनें खुद भी किसी आसन या पाटे पर बैठें और भाई के माथे पर तिलक लगाएं।

भाई के हाथ में कलावा बांधकर दीपक जलाकर उनकी आरती करें। मिठाई खिलाकर भाई की लंबी आयु की कामना करें।

Advertisment
  • तिलक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

    होली भाई दूज पर भाई और बहिन दोनों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना होगा।
  • दूज पर भाई बहन को झगड़ा नहीं करना है। बल्कि आपसी प्रेम से रहना है।
  • अगर संभव हो सके तो तो बहनें तिलक करने से पहले तक भाई के लिए व्रत रखें। भाई का ​तिलक करने के बाद ही कुछ खाएं।
    भाई जो कुछ भी गिफ्ट करे, उस उपहार का निरादर न करें। बल्कि उसे प्रेम से रखें।

यह भी पढ़ें:

Bhai Dooj 2026 Tilak Muhurat bhai dooj
Advertisment
चैनल से जुड़ें