Advertisment

Holi 2026 Holika Dahan: होली पर खण्ड चंद्र ग्रहण के साथ भद्रा का साया, तो कब होगा होलिका दहन, क्या है ज्योतिष का मत

author-image
Preeti Dwivedi
Holi 2026 Kab hai 2 ya 3 march holika dahan muhurat bhadra kaal

Holi 2025 Holika Dahan: इस बार होली कब है, होलिका दहन कब होगा, इसका शुभ मुहूर्त क्या है, क्या इस बार भी होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा, अगर आपके मन में भी कुछ इसी तरह के सवाल चल रहे हैं तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है। 

Advertisment

होली पर खंड चंद्र ग्रहण (Holi 2026 Chandra Grahan ) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 2 मार्च को होलिका दहन होगा और 3 मार्च को धुरैड़ी रहेगी। 

होली पर भद्रा कब से कब तक रहेगी

(Holi 2026 Bhadra Kaal Time)

होलिका दहन के दिन इस बार भद्रा रहेगी। इस दिन यानी 2 मार्च को भद्रा काल शाम 5:45 मिनट से शुरू होगा जो दूसरे दिन यानी 3 मार्च की सुबह 5:23 तक रहेगी। इसके दूसरे दिन यानी 3 मार्च को खंड चंद्र ग्रहण होगा। इसके चलते होलिका दहन के समय को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है। 

होली 2026: भद्रा काल और ग्रहण की जानकारी

विषयविवरण
होलिका दहन की तिथि2 मार्च 2026
भद्रा काल प्रारंभ2 मार्च, शाम 5:45 बजे
भद्रा काल समाप्त3 मार्च, सुबह 5:23 बजे
भद्रा का प्रभावहोलिका दहन के दिन भद्रा रहेगी
खंड चंद्र ग्रहण की तिथि3 मार्च 2026
कंफ्यूजन का कारणभद्रा काल और अगले दिन चंद्र ग्रहण का होना
Advertisment

होलिका दहन की डेट क्या है (Holika Dahan Date) 

Holi 2026 Holika Dahan Date

ज्योतिष के अनुसार जब ऐसी स्थिति बनती है कि भद्रा रहे और दूसरा कोई शुभ समय न निकले तो भद्रा के पुच्छ काल में हो​लिका दहन किया जाएगा। इस स्थिति  के हिसाब से भद्रा 2 मार्च से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगी। पर भद्रा का पुच्छ काल रात में एक से दो के बीच रहेगा। ऐसे में हो​लिका दहन के ​लिए 2 मार्च की रात एक बजे से दो बजे के बीच का समय सबसे शुभ रहेगा। 

विषयविवरण
भद्रा प्रारंभ2 मार्च
भद्रा समाप्त3 मार्च
भद्रा की स्थितिपूरे समय भद्रा रहने के कारण अन्य कोई शुभ मुहूर्त नहीं
भद्रा का पुच्छ कालरात 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच
होलिका दहन का शुभ समय2 मार्च की रात 1:00 बजे से 2:00 बजे तक
ज्योतिषीय मान्यताभद्रा में दहन वर्जित, लेकिन पुच्छ काल में होलिका दहन शास्त्रसम्मत

होली पर खंड चंद्र ग्रहण का साया (Dhuredi Chandra Grahan) 

Chandra Grahan 2024 Super Moon: सुबह चंद्रग्रहण और शाम को सुपरमून, जानें 18 सितंबर को कितनी देर तक चांद पर रहेगा साया

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री ने बताया कि 3 मार्च को खंड चंद्र ग्रहण रहेगा। इसमें सुबह 9:14 मिनट पर सूतक लग जाएगा। 6:14 मिनट पर इसका स्पर्श होगा। इसके बाद रात 7:02 मिनट पर मोक्ष होगा। 

Advertisment

धुरैड़ी कब है (Dhuredi Kab Hai) 

2 मार्च को होलिका दहन के बाद 3 मार्च ​मंगलवार को धुरैड़ी रहेगी। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण होते हुए भी हो​ली खेली जा सकेगी। भद्रा और ग्रहण दहन के लिए शुभ अशुभ माना जाता है। 

भद्रा पुच्छ क्या कहलाता है 

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब भद्रा का समय समाप्त होने वाला होता है। तो उस समय को भद्रा का पुच्छ कहा जाता है। 

Holi 2026 Holika Dahan

vrat-tyohar bhadra kya hai Holi 2026 Holi 2026 Holika Dahan
Advertisment
चैनल से जुड़ें