/bansal-news/media/media_files/2025/12/15/aaj-ka-rashifal-16-dec-mangalvar-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-update-2025-12-15-17-27-35.jpg)
Aaj Ka Rashifal 16 Dec 2025 Mangalvar Tuesday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 16 दिसंबर 2025 मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 16 December 2025
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कामकाज के दौरान कोई नया विरोधी सामने आ सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का कोई सदस्य, जो लंबे समय से दूर रह रहा है, आपसे मिलने आ सकता है। आज माता-पिता की सेवा और उनकी सेहत पर खास ध्यान दें, इससे मन को शांति मिलेगी।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। एक के बाद एक अच्छे समाचार मिल सकते हैं। परिवार में किसी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता खत्म होगी। तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। पिकनिक या घूमने का प्लान बन सकता है। मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर: 7 और लकी रंग: सफेद रहेगार। ज्योतिषीय उपाय में मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश से फायदा हो सकता है, हालांकि बिजनेस पार्टनरशिप में सावधानी जरूरी है। घर की मरम्मत या रिनोवेशन पर खर्च बढ़ सकता है। मां से कहासुनी हो सकती है, शब्दों में संयम रखें। मंगलवार को आपका लकी नंबर 3 और लकी रंग हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वाले मंगलवार को आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और जिम्मेदारियां अच्छे से निभा पाएंगे। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी परेशानी दे सकती है। उधार से जुड़े लेनदेन निपटाने का सही समय है। समझदारी से लिया फैसला फायदा दिलाएगा। कामकाज में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। मंगलवार को आपका लकी नंबर 9 और लकी रंग क्रीम रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में चावल का दान करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें