Advertisment

9 May 2023 Ka Rashifal: मंगलवार को वृष राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ये राशियां रहेंगी परेशान!

9 May 2023 Ka Rashifal: सप्ताह का दूसरा दिन वृष राशि वालों के लिए खास रहेगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। पंडित अनिल पांडे के अनुसार जानते हैं आपके लिए क्या कहती है राशि।

author-image
Preeti Dwivedi
Horoscope Today 05 October 2020: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि

9 May 2023 Ka Rashifal: सप्ताह का दूसरा दिन वृष राशि वालों के लिए खास रहेगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। पंडित अनिल पांडे के अनुसार जानते हैं आपके लिए क्या कहती है राशि।

Advertisment

मेष राशि — 9 May 2023 Ka Rashifal:

मानसिक तनाव अगर है तो उसके समाप्त होने का समय नजदीक आ रहा है। भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य आपका कम साथ देगा परंतु अगर आप परिश्रम करेंगे तो आप सफल रहेंगे। मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। जीवन साथी का स्वास्थ्य यथास्थिति रहेगा।

Psychological Tricks: घमंडी लोगों की पहचान हैं ये 5 आदतें

वृष राशि  9 May 2023 Ka Rashifal:

 आपका लग्नेश वर्तमान में मित्र राशि में होकर धन भाव में बैठा हुआ है। इसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है। कचहरी के मामले में विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको कुछ भी प्राप्त करने के लिए पर्याप्त परिश्रम करना पड़ेगा। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन राशि

विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। धन आने के नए-नए रास्ते बनेंगे परंतु धन आ नहीं पाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। राहु की शांति का उपाय करवाएं। मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि

कचहरी के कार्यों में आपको मदद मिलेगी। अगर आप के ऊपर कोई कर्जा है तो उसको भी उतारने का समय आ गया है। संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपके जीवनसाथी के लिए ठीक रहेगा। पारिवारिक संबंध में थोड़ा दुरावा सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। परंतु अब कार्यालय की परेशानियों को दूर होने का समय निकट आ रहा है।

MP Weather Clone Mocha: 10 मई से तूफान मोचा लेगा साइक्लोन का रूप, एमपी में दिखाएगा असर!

सिंह राशि

थोड़े से प्रयास में अपने शत्रुओं को खत्म कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में अभी उलझने का समय नहीं है। धन आने का ठीक-ठाक योग है। भाग्य कभी आपकी मदद करेगा और कभी नहीं करेगा। इसलिए भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। माताजी को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

Advertisment

कन्या राशि

माताजी का आपको अच्छा आशीर्वाद मिलेगा। आपका अपने भाइयों के साथ तनाव हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी।भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि 9 May 2023 Ka Rashifal:

 अपने भाग्य से काफी मदद मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध ठीक हो सकते हैं। संतान से संबंध ठीक रहेंगे। जीवनसाथी को मानसिक क्लेश हो सकता है। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। भगवान सूर्य को प्रातः काल स्नान के उपरांत जल अर्पण करें।

वृश्चिक राशि

कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। जिससे मानसिक तनाव अधिक रहेगा। 8 मई को आपको मानसिक तनाव कुछ ज्यादा हो सकता है। संतान से आपको पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। सुख वृद्धि हेतु धन भी व्यय होगा। धन खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहें।

Advertisment

धनु राशि

प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। उनको मानसिक तनाव हो सकता है। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। राम रक्षा स्त्रोत का पूरे सप्ताह पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह संयोग बनेंगें। आपका अपने जीवन साथी के साथ उत्तम संबंध रहेगा।

मकर राशि

शासकीय कार्यों में बाधा आएगी। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। शत्रुओं को आप समाप्त कर सकते हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। आपके लिए कुछ अच्छा और कुछ बुरा रहेगा। यह सप्ताह आपको मिश्रित फल देगा।

कुंभ राशि 9 May 2023 Ka Rashifal:

प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। भाई बहनों से संबंध तो ठीक रहेंगे परंतु किसी बात पर तनाव हो सकता है। आप रुद्राष्टक का पाठ करें। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान अपने कार्यों में सफल रहेगी।

मीन राशि

धन प्राप्ति में बाधा आएगी परंतु धन आ सकता है। भगवान शिव के पंचाक्षरी स्त्रोत का जाप करें। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनता में आप की प्रसिद्धि पहले बढ़ेगी। संतान को कष्ट होगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Morena Shootout: मास्टरमाइंड पुष्पा के बाद 30 हजार का इनामी सोनू तोमर गिरफ्तार, बाकी की ​सर्चिंग जारी

9 May 2023 Ka Rashifal:

daily horoscope dainik rashifal 8 may ka rashifal 9 May 2023 Ka Rashifal:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें