Advertisment

8 Jan 2023 Ka Rashifal : बुधवार का दिन इनके लिए होगा खास, क्या कहती है आपकी राशि

8 Jan 2023 Ka Rashifal : बुधवार का दिन इनके लिए होगा खास, क्या कहती है आपकी राशि rashifal-of-8-jan-2023-wednesday-will-be-special-for-them-what-does-your-zodiac-sign-say-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Valentine Week 2023 Rashifal : इन राशियों के लिए खास बीतेगा वैलेंटाइन वीक, बढेंगी नजदीकियां, मिलेगा पार्टनर का प्यार

नई दिल्ली। 8 Jan 2023 Ka Rashifal हर किसी को जानने की इच्छा होती है कि उनके जीवन में क्या खास होने वाला है। अगर आप भी इस बात को लेकर चिंतित हैं तो आपको बता दें बुधवार का दिन मिथुन राशि के लिए खास होने वाला है। तो वहीं मेष राशि वालों को अपनों का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

मेष राशि 8 Feb 2023 Ka Rashifal
धन की अच्छी प्राप्ति होगी। परंतु खर्च भी उसी के हिसाब से होगा। कार्यालय में आपकी अपने अधिकारियों से लड़ाई हो सकती है। कृपया इससे बचें। भाग्य सामान्य है। सन्तान का सहयोग कम प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। प्रातः काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

वृष राशि 8 Feb 2023 Ka Rashifal
आपके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके सभी काम आपके परिश्रम से बनेंगे। भाग्य आपकी कम मदद करेगा। सुख में वृद्धि हो सकती है। क्रोध में वृद्धि होगी। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

मिथुन राशि 8 Feb 2023 Ka Rashifal
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपके कई कार्य केवल भाग्य की वजह से हो सकते हैं। शत्रुओं की पराजय हो जाएगी। आपके माता जी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके सुख में वृद्धि होगी। गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

कर्क राशि 8 Feb 2023 Ka Rashifal
आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन कम आएगा। भाग्य उत्तम है। कई कामों में आपको एकाएक सफलता मिल सकती है। अधिकारियों से आपकी लड़ाई हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें।

सिंह राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। परंतु उसमें कुछ बाधा हो सकती है। भाग्य ठीक से आपका कार्य नहीं करेगा। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
आप और आपके जीवन साथी दोनों के लिए उत्तम है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य अनुकूल नहीं है। परंतु प्रतिकूल भी नहीं है। आपके पास अच्छा धन आ सकता है। परंतु आपको इसके लिए बहुत प्रयास करने होंगे। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। अगर आप स्वयं नहीं कर सकते हैं तो किसी विद्वान ब्राह्मणों से कराएं।

Advertisment

तुला राशि
आपके संतान के लिए अति उत्तम है। उनको इस सप्ताह लाभ मिल सकता है। उनका बहुत अच्छा सहयोग भी आपके साथ रहेगा। आपके सुख में थोड़ी कमी आएगी। जनता से आप की दूरी बढ़ेगी। क्रोध की मात्रा कम होगी। दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करें। शत्रुओं की संख्या में कमी आ सकती है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा अर्चना करें तथा वहां पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

वृश्चिक राशि
आपके सुख में वृद्धि होगी। आप कोई सुख संबंधी सामग्री खरीद भी सकते हैं। आपके संतान के लिए यह सप्ताह उत्तम है। उनका आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके पिताजी का भी स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। कार्यालय में आपको कष्ट प्राप्त होगा। भाग्य ठीक-ठाक काम करेगा। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

धनु राशि
आपका व्यापार उत्तम रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि भी हो सकती है। भाग्य थोड़ा कम साथ देगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके खर्चे में वृद्धि हो सकती है। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा। धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। परंतु आपके परिश्रम के कारण आपके पास धन आएगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

Advertisment

मकर राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है। अगर आप थोड़ा परिश्रम करेंगे तो आपके पास धन अच्छी मात्रा में आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। परंतु जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। आपको अपनी संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप कचहरी के मामलों में उलझने का प्रयास न करें। कचहरी के मामलों से दूर रहें। धन आने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। भाग्य आपका साथ देगा ।माताजी को कष्ट हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको सभी तरफ से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। धन अच्छी मात्रा में आ सकता है। भाइयों से टकराव होगा। कचहरी के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा। घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें लें।

Mahashivratri 2023 : उज्जैन फिर तोड़ेगा अयोध्या का रिकार्ड! 18 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी

Summer Hill Station In India : अभी से कर लें समर वेकैशन पर घूमने का प्लान, चिलचिलाती गर्मी से दूर, मात्र 10 हजार में घूमने के बेस्ट प्लेस

Astrology jyotish Aaj ka rashifal aaj ka rashifal in hindi rashifal-of-8-jan-2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें