Advertisment

7 May 2023 Ka Rashifal: सप्ताह का आखिरी दिन इनके लिए होगा खास, प्रेम संबंधों में मिलेगा लाभ

7 May 2023 Ka Rashifal: 7 मई को सप्ताह का आखिरी दिन यानि रविवार है। शुक्र राशि बदल चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि सप्ताह का आखिरी दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Horoscope Today 05 October 2020: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि

नई दिल्ली। 7 May 2023 Ka Rashifal: 7 मई को सप्ताह का आखिरी दिन यानि रविवार है। शुक्र राशि बदल चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि सप्ताह का आखिरी दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Advertisment

मेष राशि — 7 May 2023 Ka Rashifal:

भाग्य आपका कम साथ देगा परंतु अगर आप परिश्रम करेंगे तो आप सफल रहेंगे। मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। जीवन साथी का स्वास्थ्य यथास्थिति रहेगा। मानसिक तनाव अगर है तो उसके समाप्त होने का समय नजदीक आ रहा है। भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

MP Breaking: प्रदेश में सेनेटरी नेपकिन सहित इन 643 उत्पादों की बिक्री पर लग सकती है रोक, ये है बड़ा कारण

वृष राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी। आपको कुछ भी प्राप्त करने के लिए पर्याप्त परिश्रम करना पड़ेगा। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। आपका लग्नेश वर्तमान में मित्र राशि में होकर धन भाव में बैठा हुआ है। इसके कारण आपको धन लाभ हो सकता है। कचहरी के मामले में विवाद की स्थिति बन सकती है।

Advertisment

मिथुन राशि

प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। धन आने के नए-नए रास्ते बनेंगे परंतु धन आ नहीं पाएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। राहु की शांति का उपाय करवाएं। मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

Vastu For Cow : जरूर करें गाय से जुड़े ये उपाय, सारे ग्रह बन जाएंगे आपके अनुकूल

कर्क राशि

अगर आप के ऊपर कोई कर्जा है तो उसको भी उतारने का समय आ गया है। संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपके जीवनसाथी के लिए ठीक रहेगा। पारिवारिक संबंध में थोड़ा दुरावा सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। परंतु अब कार्यालय की परेशानियों को दूर होने का समय निकट आ रहा है। कचहरी के कार्यों में आपको मदद मिलेगी।

Advertisment

सिंह राशि

धन आने का ठीक-ठाक योग है। भाग्य कभी आपकी मदद करेगा और कभी नहीं करेगा। इसलिए भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें। माताजी को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाएं। थोड़े से प्रयास में अपने शत्रुओं को खत्म कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में अभी उलझने का समय नहीं है।

कन्या राशि

कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी।भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं। माताजी का आपको अच्छा आशीर्वाद मिलेगा। आपका अपने भाइयों के साथ तनाव हो सकता है।

तुला राशि

जीवनसाथी को मानसिक क्लेश हो सकता है। धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे। भगवान सूर्य को प्रातः काल स्नान के उपरांत जल अर्पण करें। अपने भाग्य से काफी मदद मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध ठीक हो सकते हैं। संतान से संबंध ठीक रहेंगे।

Advertisment

Vastu Tips : कहीं आप भी तो नहीं देते किसी को ये चीजें, दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

वृश्चिक राशि

कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। जिससे मानसिक तनाव अधिक रहेगा। 8 मई को आपको मानसिक तनाव कुछ ज्यादा हो सकता है। संतान से आपको पर्याप्त सहयोग प्राप्त होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। सुख वृद्धि हेतु धन भी व्यय होगा। धन खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहें।

धनु राशि

प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। उनको मानसिक तनाव हो सकता है। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। राम रक्षा स्त्रोत का पूरे सप्ताह पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह संयोग बनेंगें। आपका अपने जीवन साथी के साथ उत्तम संबंध रहेगा।

मकर राशि

शासकीय कार्यों में बाधा आएगी। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। शत्रुओं को आप समाप्त कर सकते हैं। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। आपके लिए कुछ अच्छा और कुछ बुरा रहेगा। यह सप्ताह आपको मिश्रित फल देगा।

Vastu Tips : घर के बाहर मुखौटा लटकाने वाले पढ़ लें ये खबर! दुर्भाग्‍य नहीं छोड़ेगा पीछा

कुंभ राशि

प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। भाई बहनों से संबंध तो ठीक रहेंगे परंतु किसी बात पर तनाव हो सकता है। आप रुद्राष्टक का पाठ करें। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उत्तम है। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान अपने कार्यों में सफल रहेगी।

मीन राशि

धन प्राप्ति में बाधा आएगी परंतु धन आ सकता है। भगवान शिव के पंचाक्षरी स्त्रोत का जाप करें। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनता में आप की प्रसिद्धि पहले बढ़ेगी। संतान को कष्ट होगा। संतान से आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

Weekly Horoscope 8-14 May 2023: धनु राशि वाले पूरे सप्ताह करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ, 12 मई को ये रहें सावधान

Astrology daily horoscope jyotish dainik rashifal aaj ka rashifal 2023 7 May 2023 Ka Rashifal:
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें