Advertisment

30 June Ka Rashifal: मिथुन राशि वाले ऑफिस में हो सकते हैं परेशान, सिंह के बढ़ेंगे शत्रु

शुक्रवार का दिन ​कुछ राशियो के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.  dainik rashifal मिथुन राशि वाले ऑफिस में हो परेशान सकते हैं. तो वहीं सिंह राशि वालों के शत्रु बढ़ सकते हैं. astrology अगर आपकी राशि भी सिंह  और मिथुन है. तो आपको सतर्क रहना होगा.

author-image
Preeti Dwivedi
29 June Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करने से होगा लाभ, आपके लिए क्या हैं उपाय

नई दिल्ली।  30 June Ka Rashifal:  शुक्रवार का दिन ​कुछ राशियो के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है.  dainik rashifal मिथुन राशि वाले ऑफिस में हो परेशान सकते हैं. तो वहीं सिंह राशि वालों के शत्रु बढ़ सकते हैं. astrology अगर आपकी राशि भी सिंह  और मिथुन है. तो आपको सतर्क रहना होगा. चलिए जानते हैं कि शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा बीतने वाला है।

Advertisment

Mangal Gochar 2023: सूर्य की राशि में इस दिन हो रहा है मंगल का गोचर, इनकी किस्मत मारेगी उछाल

मेष राशि

छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा। प्रतिदिन भगवान शिव (Lord Shiv) का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपके पास अच्छा धन आ सकता है। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा।

वृष राशि

आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंध बनाने में भी सफलता मिल सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप गाय को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

मिथुन राशि

कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा।

Ujjain News: उज्जैन महाकाल दरबार के कोटि तीर्थ का पावन जल हुआ काला और बदबूदार

कर्क राशि

आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisment

सिंह राशि

जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। शत्रु बढ़ेंगे। छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं।आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी।

कन्या राशि

भाइयों और बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। (30 June Ka Rashifal) आपकी संतान सुखी रहेगी। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल पाएगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

Sawan 2023: सबसे अच्छा रुद्राक्ष कौन सा होता है, रुद्राक्ष के बारे में जानें सब कुछ

Advertisment

तुला राशि

आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों के साथ आपका वैर बढ़ेगा। विवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है।

वृश्चिक राशि

विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है। पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि

भाग्य कम साथ देगा। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आप के सुख में कमी आ सकती है।

मकर राशि

छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (30 June Ka Rashifal) आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको अपनी पुत्री से सुख प्राप्त होगा। पुत्री से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर आप जा सकते हैं। (30 June Ka Rashifal) कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधीनस्थ आपको परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा आपको शनिवार को शनि देव का पूजन करना चाहिए। आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। नए शत्रु बन सकते हैं। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

मीन राशि

धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा। (30 June Ka Rashifal) एक बहन से अच्छे संबंध रहेंगे। आपको और आपके जीवन साथी को पेट में तकलीफ हो सकती है। अपने माता और पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें। मीन राशि के अविवाहित जातकों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं।

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी आज, चार महीने के लिए इन कार्यों पर लगी रोक

Astrology daily horoscope dainik rashifal 30 june ka rashifal rashifalof 30 jun
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें