14 April 2023 Ka Rashifal : शुक्रवार को सिंह राशि वालों की कार्यालय में बढ़ सकती है परेशानी, क्या कहती है आपकी राशि

14 April 2023 Ka Rashifal : शुक्रवार को सिंह राशि वालों की कार्यालय में बढ़ सकती है परेशानी, क्या कहती है आपकी राशि rashifal-of-14-april-2023-on-friday-problems-may-increase-in-the-office-of-the-people-of-leo-what-does-your-zodiac-sign-say-pds

Aaj Ka Rashifal 24 June 2022 : प्रेम संबंधों में गहरा सकता है संकट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

नई दिल्ली। 14 April 2023 Ka Rashifal  शुक्रवार को सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जी हां सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार क्या कहती है आपकी राशि। पढ़े शुक्रवार 14 अप्रैल का राशिफल।

Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी की किस्मत

मेष राशि — 14 April 2023 Ka Rashifal  
भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन आने का उत्तम योग है। शासकीय कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। पिताजी को कष्ट हो सकता है। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

वृष राशि —14 April 2023 Ka Rashifal 
शासकीय कार्यालय से मदद मिलेगी। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनाव पूर्ण हो सकता है। संतान का आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान दुर्घटना का भी योग भी बनते दिख रहा है।

Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर का इस एक राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, बेहद सावधान रहने की जरूरत

मिथुन राशि —
धन प्राप्ति का योग है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यालय में सफलता मिल सकती है। हालांकि इस दौरान शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ आपका ठीक रहेगा।

कर्क राशि —
इस राशि के अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ लोग बाधा डाल सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर केवल सोना ही नहीं, बल्कि ये चीजें खरीदने से भी आता है गुडलक

सिंह राशि —
आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। भाग्य से आपके कई कार्य हो जाएंगे। अगर आप शासकीय अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके नए शत्रु बन सकते हैं। पुराने शत्रु शांत रहेंगे। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है।

कन्या राशि —
जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वरिष्ठ और अपने से कनिष्ठ सबका सहयोग आपको प्राप्त होगा। शासकीय कार्यालयों में आपको सफलता प्राप्त होगी। धन आने का योग कम है। भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करें।

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर नहीं बजेगी शहनाई, अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी नहीं कर पाएंगे शादी, पंडितों ने बताया बड़ा कारण

तुला राशि —
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य में कोई खराबी आ सकती है। संतान से आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति भी हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके जीवनसाथी के लिए समय अति उत्तम है। अविवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि —
संतान आपकी खूब मदद करेगी। भाग्य से भी आपके कार्य हो सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों से उत्तम संबंध रहेंगे। आपके संतान की उन्नति होगी।

Kundli Me Shukra Ka Bhav : सांसारिक सुखों के कारक शुक्र, कैसे हैं आपकी कुंडली में, ऐसे देख सकते हैं

धनु राशि —
आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। आप संतान से ज्यादा उम्मीद ना करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आएगी। आपके संतान को भी कष्ट हो सकता है। आपको अपने भाग्य से बिल्कुल उम्मीद नहीं करना चाहिए।

मकर राशि —
कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे। आपके सुख में कमी आएगी। माताजी को कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है।

कुंभ राशि —
भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। संतान का सहयोग भी प्राप्त नहीं होगा। धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आई खराबी अभी दूर नहीं हो पाएगी। भाग्य आपका साथ देगा।

मीन राशि —
संतान आपकी खूब मदद करेगी। भाग्य से भी आपके कार्य हो सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाइयों से उत्तम संबंध रहेंगे। आपके संतान की उन्नति होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article