Advertisment

Rashifal Horoscope 4 Sep: वृष राशि वाले नया घर खरीद सकते हैं, सिंह राशि वालों को उधार लेने के लिए दिन अच्छा है

Rashifal Horoscope 4 Sep: वृष राशि वाले नया घर खरीद सकते हैं, सिंह राशि वालों को उधार लेने के लिए दिन अच्छा है

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-4-Sep-2024

Rashifal-4-Sep-2024

Rashifal Horoscope 4 Sep: बुधवार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि कुछ जातकों के लिए खास रहने वाली है। वृष राशि वाले नया घर खरीद सकते हैं। तो वहीं सिंह राशि वालों को उधार लेने के लिए दिन अच्छा है। 4 सितंबर को ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रह सकती है जानते हैं ज्योतिषाचार्य से।

Advertisment

मेष राशि राशिफल (Mesh Rashi Ka Rashifal)

इनके लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी वाद-विवाद में बचना होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। माहौल खुशनुमा रहेगा। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगीं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान को पढ़ाई के लिए दूर भेज सकते हैं।

वृषभ राशि का राशिफल (Vrishabh Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन मंगलमय होगा। नए घर, मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। संतान की करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। पुरानी गलती को लेकर सतर्क रहना होगा। दोहराने की गलती न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि का राशिफल (Mithun Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। मन न भटकाकर अपने कामों पर ध्यान दें। किसी काम को लेकर घर से बाहर जाना पड़ सकता है।पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशि का राशिफल (Kark Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों को बहुत ही सोच समझकर काम करना होगा। कोई भी निर्णय लेने के पहले आप सोच विचार कर लें। नए काम के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में गलती करने से बचें। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

सिंह राशि का राशिफल (Singh Rashi Ka Rashifal)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए किसी नए काम के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है। उधार लेने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच सकते हैं। किसी अपने की सेहत की चिंता सता सकती है।

कन्या राशि का राशिफल (Kanya Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों को दिन हानि करा सकता है। व्यवसाय में गलती का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस डील आपके हाथ से जा सकती है। इसलिए सतर्क रहें। मानसिक बैचेनी झेलनी पड़ सकती है। मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

Advertisment

तुला राशि का राशिफल (Tula Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। घर पर कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। बच्चों की फरमाइश से हो सकता है नया वाहन खरीद लें, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियां से पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि का राशिफल (Vrishchik Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सर्त रहना होगा। काम के सिलसिलें यदि यात्रा पर जाना पड़े तो उससे बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद के चलते परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि का राशिफल (Mithun Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों को दिन वाद विवाद करा सकता है। इसलिए सावधान रहें। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। वाहनों सावधानी से चलाने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी से गाड़ी मांग कर न चलाएं। काम को समय से पूरा न होने पर परेशान हो सकते हैं।

Advertisment

मकर राशि का राशिफल (Mithun Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन खुशियां देने वाला रहेगा। परिवारिक माहौल मांगलिक कार्य लेकर आ सकता है। अगर साझेदारी में कोई काम करें तो लाभ होगा।
काम का बोझ रह सकता है। उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने पर आपको मन खिन्न रह सकता है। किसी मित्र से मुलाकात रोजगार की समस्या दूर कर सकती है।

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Rashi Ka Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। नए काम को लेकर जो सपना देखा था वह पूरा हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको लाभ दिला सकती है। किसी पर बिना जाने भरोसा करना भारी पड़ सकता है। संतान को नई नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि का राशिफल (Meen Rashi Ka Rashifal)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। परिवार में वाद विवाद हो सकता है। किसी काम को करने की लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं लाभ दिला सकती हैं। धन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। गलत काम में पैसा लगाना नुकसान दिला सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaurthi Murti Niyam: घर में विराजने हैं गणेश, कैसी होनी चाहिए मूर्ति, जान लें साइज, सूंड की दिशा और नियम

Astrology daily horoscope 4 sep ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें