Advertisment

Rashifal 08 Sep 2024: मेष को पुराने निवेश दे सकते हैं अच्छे रिटर्न, रविवार को क्या कहती है आपकी राशि

Rashifal 08 Sep 2024: मेष को पुराने निवेश दे सकते हैं अच्छे रिटर्न, रविवार को क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-8-Sep-2024

Rashifal-8-Sep-2024

08 September 2024  Rashifal:  रविवार को ​राशि चक्र की 12 राशियों में मेष राशि के लिए शुभ संयोग बन रहा है। इस राशि के लोगों को पुराने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद के अनुसार आपकी राशि क्या कहती है।

Advertisment

रविवार का राशिफल (Sunday ka Rashifal), जो वैदिक ज्योतिष के राशि चक्र, ग्रह-गोचर और पंचांग के सिद्धांतों पर आधारित है। पढ़ें 8 सितंबर का राशिफल  (8 Sep Rashifal 2024)

मेष, वृषभ , मिथुन और कर्क के लिए आज 08 Sep 2024  का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल – Mithun Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने के योग हैं। परिवार का साथ प्राप्त होगा। कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। किसी नई योजना में निवेश करने के लिए दिन सही है। विदेश संबंधी कार्यों अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता से मन उद्विग्न रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी।

वृष दैनिक राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं तो अच्छी आमदनी होगी। लगातार मेहनत करते रहने से धन का प्रवाह बना रहेगा। वृष राशि के जातकों के लिए आज सफलता के विशेष योग हैं। धन संभलकर खर्च करें। किसी व्यापार में निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी।

Advertisment

मिथुन दैनिक राशिफल – Mesh Rashifal in Hindi

आपका भाग्य प्रबल है। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। पत्नी का का साथ मिलने से सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। पुराने बंद पड़े मुद्दे आज सुलझ जाने के योग हैं। लेकिन धन खर्च होने के योग हैं। मित्रों के संग समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन विशेष फलदायी है। आपको अपने वरिष्ठ रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। वे आपकी बात सुनेंगे और सहमत होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल – Kark Rashifal in Hindi

आपका संबंध उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ और भी मजबूत होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया और सकारात्मक है। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा, विशेष कर माता का प्रेम। ग्रहों और नक्षत्रों के अनुकूल होने से विशेष धन-लाभ और आय के साधनों में वृद्धि होगी।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए 08 Sep 2024  का राशिफल

सिंह दैनिक राशिफल – Simha Rashifal in Hindi

दूरस्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्र आज आप अपने रचनात्मक सोच को पूरा कर पाएंगे। अधिकारी वर्ग को मातहतों का सहयोग मिलेगा। गृहणियां घर के काम-काज में अधिक व्यस्त रहेंगी। सिंह राशि की जातकों के लिए दिन पारिवारिक उलझन उत्पन्न करेगा, विशेष कर बड़े भाई को कष्ट होने के योग हैं। कोई कोई नया व्यवसाय शुरू न करें या किसी कॉन्ट्रैक्ट की जल्दबाजी न करें।

Advertisment

कन्या दैनिक राशिफल – Kanya Rashifal in Hindi

लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बनेगी।कन्या राशि के जातक के लिए  दिन मिला-जुला रहेगा। दिन का पहला हिस्सा मानसिक उहापोह और निर्णय पर पहुंचने के लिए द्वन्द में बीतेगा, लेकिन दिन के दोपहर के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। महिलाएं घर की साज-सज्जा और सौन्दर्य पर खर्च करेंगी।

तुला दैनिक राशिफल – Tula Rashifal in Hindi

संतान कष्ट की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक मानसिक कलेश हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में दिनभर भागदौड़ रहने के योग हैं, लेकिन सायंकाल राहत मिल मिलेगी।  घर में शुभचिंतकों के आगमन होगा। सहकर्मियों के सपोर्ट से मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल – Vrishchik Rashifal in Hindi

व्यवसाय से जुड़े जातकों को अधिक मेहनत करने के बाद आय के साधन में वृद्धि होगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। चोट आदि का भय बना रहेगा। छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में शुरू में अड़चने आएंगी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता से सारे काम संपन्न हो जाएंगे।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 08 Sep 2024  का राशिफल

धनु दैनिक राशिफल – Dhanu Rashifal in Hindi

ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से सारे काम अच्छे से निपट जाएंगे।  सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा, लेकिन, देर रात किसी बुजुर्ग की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। धनु राशि के जातकों के लिए दिन विशेष लाभकारी है। किए हुए निवेश में आशा से अधिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं।

मकर दैनिक राशिफल – Makar Rashifal in Hindi

आपके कुछ पुराने अटके काम पूरे होने के भी योग हैं। लेकिन वहीं धन-भाव में स्थित शुक्र पर चंद्रमा की दृष्टि है। यह आपके लिए भागदौड़ भरा दिन हो सकता है। संभव है कि कार्य पूर्ण करने संघर्ष अधिक हो। व्यवसाय से जुड़े जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। मकर राशि के जातकों के लिए दिन उनके और परिवारजनों के स्वास्थ्य के लिए शुभ है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल – Kumbh Rashifal in Hindi

कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आप व्यवसाय से जुड़ा कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, लेकिन यह काम पार्टनरशिप में न करें। यह बाद में तनाव का कारण बन सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातक धन-प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे. सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

इस राशि के जातक श्रेष्ठ मार्गों से धन प्राप्त करेंगे। छात्रों के ज्ञानकोश में वृद्धि के योग हैं। व्यापर से जुड़े जातकों को लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। मित्रों और सहयोगियों के साथ बातचीत करते समय धन से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। विदेश में बिजनस करने वालों के लिए धन समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। मीन राशि के दिन बहुत अनुकूल और सकारात्मक है।

ये भी पढ़ें:

 Pitru Paksha Vastu Tips: पितृपक्ष में वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान, जानें पितरों की फोटो लगाने की सही दिशा क्या है

Astrology daily horoscope Rashifal-8-Sep-2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें