Advertisment

Rashifal 30 August 2024: ऑफिस में बॉस रहेंगे खुश, मिल सकता है प्रमोशन, क्या आपका नाम भी है शामिल

Rashifal 30 August 2024: ऑफिस में बॉस रहेंगे खुश, प्रमोशन मिल सकता है, क्या आपका नाम भी है शामिल Rashifal 30 August 2024: The boss will be happy in the office, the promotion will be met, will your name be included astrology hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-30-Agust-2024

Rashifal-30-Agust-2024

Rashifal 30 August 2024:  शुक्रवार का दिन कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष राशि वालों से बॉस खुश रहेंगे। हो सकता है आपको प्रमोशन भी मिल जाए। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि शुक्रवार 30 अगस्त का राशिफल आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

Advertisment

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

यदि आपकी राशि मेष है तो आपके लिए दिन व्यापार-व्यवसाय में उन्नति दिला सकता है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी। हो सकता है बॉस आपसे खुश होकर प्रमोशन कर दें। शनिवार के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पर्पल यानी बैगनी आ रहा है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि वालों को 30 अगस्त का दिन वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दे रहा है। संतान को लेकर आपको कष्ट हो सकता है। इस वजह से आपको चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। ठंड से बचकर रहना होगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर संतरा है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वालों को 30 अगस्त का दिन शत्रुओं व विरोधियों पर विजय दिला सकता है। आपको अपनी मेहनत पर विश्वास रखना होगा। आपको अपने कामों में सफलता मिलने लगेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर हरा रहेगा।

Advertisment

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शनिवार को आपका दिन लिखा-पड़ी के कामों में व्यस्त रहेगा। आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। भाई-बहनों और मित्रों से आपको कष्ट हो सकता है। शुक्रवार को इनका लकी नंबर 1 और लकी कलर फिरोजी हरा रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

शनिवार का दिन आपके लिए थोड़ा कष्ट दिला सकता है। नौकरी में अधिकारियों के साथ मतभेद आ सकता है। आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर लाल है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले नये व्यापार-धंधें में लाभ कमा सकते हैं। आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपको स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर पीला है।

Advertisment

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यदि आपकी राशि तुला है तो आपके लिए 30 अगस्त का दिन अड़चने दूर करने वाला होगा। दिन आपको प्रसन्नता दिला सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुक्रवार को आपका लकी नंबर 7, लकी कलर ग्रे है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों को भूमि-भवन-वाहन सुख मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 9, लकी कलर आसमानी रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु वालों को 30 अगस्त का दिन व्यापार-धंधे में लाभ कमाने वाला होगा। आपको बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। शुक्रवार को आपका लकी नंबर 4 और
लकी कलर क्रीम रहेगा।

Advertisment

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर वालों के लिए 30 अगस्त का दिन समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। शुक्रवार को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर गुलाबी रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वालों को 30 अगस्त का राशिफल संतान पक्ष की ओर से खुशी दिलाएगा। मित्रों से आपको प्रेम और सहानुभूति मिलेगी। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पर्पल रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों को 30 अगस्त का दिन लाभ दिलाने वाला होगा। अपने किसी काम को लेकर राज्य की ओर से काम अटक सकते हैं। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर हरा रहेगा।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: इस बार 10 नहीं, 11​ दिन का होगा गणेश उत्सव, ये है कारण, जानें तिथि, स्थापना मुहूर्त, मंत्र

daily horoscope dainik rashifal Rashifal 30 August 2024 Rashifal 30 August 2024 in hindi shukravar ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें