Advertisment

29 August Rashifal: गुरुवार को सिंह, मिथुन रहें सतर्क, क्या कहती है आपकी राशि

29 August Rashifal: गुरुवार को सिंह, मिथुन रहें सतर्क, क्या कहती है आपकी राशि rashifal-29-august-daily-horoscope-read-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-29-August-2024

Rashifal-29-August-2024

29 August Rashifal:  गुरूवार का दिन ​कुछ राशियो (Dainik Rashifal 2024) के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। मिथुन राशि वाले (astrology) ऑफिस में हो परेशान सकते हैं।

तो वहीं सिंह राशि वालों के शत्रु बढ़ सकते हैं। अगर आपकी राशि भी सिंह और मिथुन है। तो आपको सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं कि गुरूवार का दिन (Guruvar ka rashifal 2024)  आपके लिए कैसा बीतने वाला है।

मेष राशि

आपके पास अच्छा धन आ सकता है। भाग्य कोई बहुत अच्छा साथ नहीं देगा। प्रतिदिन भगवान शिव (Lord Shiv) का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। संतान का सहयोग भी आपको कम मिलेगा।

वृष राशि

प्रेम संबंध बनाने में भी सफलता मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपके सुख में कमी आएगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। आप गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके जीवन साथी को कई क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त होगी। व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

मिथुन राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कार्यालय में आप थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के मामलों में आप को हार मिल सकती है। भाइयों और बहनों से क्लेश बढ़ेगा। गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान राम या कृष्ण जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें। आपको अपनी संतान का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है।

कर्क राशि

थोड़ा बहुत धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी।आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान की पदोन्नति हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें।

सिंह राशि

छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। शत्रु बढ़ेंगे। शुक्रवार को मंदिर में जाकर भिखारियों के बीच में चावल का दान दें। आप कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं।आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा।

कन्या राशि

आपके जीवनसाथी के पेट में पीड़ा हो सकती है। (29 August Ka Rashifal 2024) आपकी संतान सुखी रहेगी। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल पाएगी। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। भाइयों और बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

तुला राशि

आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। भाइयों के साथ आपका वैर बढ़ेगा।विवाहित जातकों के विवाह में बाधा आएगी। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान के साथ संबंधों में बाधा आ सकती है। पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बहनों से बहुत अच्छे संबंध रहेंगे। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आप के सुख में कमी आ सकती है। भाग्य कम साथ देगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जा कर पूजा पाठ करें।

मकर राशि

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। पुत्री से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में परेशानी आ सकती है।आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (29 August Ka Rashifal) आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको अपनी पुत्री से सुख प्राप्त होगा।  कचहरी में स्थिति आपकी खराब हो सकती है।

कुंभ राशि

आपको शनिवार को शनि देव का पूजन करना चाहिए। आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है।  भाग्य साथ देगा। दूर की यात्रा पर आप जा सकते हैं।

 कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधीनस्थ आपको परेशान कर सकते हैं। नए शत्रु बन सकते हैं। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं और पीपल की सात बार परिक्रमा करें।

मीन राशि

मीन राशि के अविवाहित जातकों के पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धन आने का अच्छा योग है। भाइयों से तनाव रहेगा।भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई बिगड़ते हुए काम बन सकते हैं।  एक बहन से अच्छे संबंध रहेंगे। आपको और आपके जीवन साथी को पेट में तकलीफ हो सकती है। अपने माता और पिता का प्रातः काल चरण स्पर्श करें।

Advertisment
dainik rashifal 29 august rashifal 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें