Advertisment

Rashifal 22 August 2024: गुरुवार को मेष राशि के जातक रहें सतर्क, क्या कहती है आपकी राशि

Rashifal 22 August 2024: गुरुवार को मेष राशि के जातक रहें सतर्क, क्या कहती है आपकी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-22-August-2024

Rashifal-22-August-2024

22 August Rashifal:  सप्ताह का चौथा दिन यानी गुरूवार मेष राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। इस राशि के जातकों के विवाह संबंध में बाधा आ सकती है। चलिए जानते हैं आपके लिए गुरूवार का दिन (Thursday ka Rashifal 2024) आपके लिए कैसा बीतेगा।

Advertisment

मेष राशि

मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं आ सकती हैं। विवाह संबंधित कार्यों में आपको बाधा आएगी। सुख में भी कमी आ सकती हैं। कम मात्रा में धन आएगा। इस दौरान व्यापार ठीक चलेगा। संतान से आपको सहयोग नहीं मिलेगा।

वृष राशि

मिथुन राशि के पास धन आने के योग हैं। संतान आपका सहयोग कम कर पाएगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। दुर्घटना भी हो सकती है।यदि कोर्ट में आपका कोई मुकदमा है तो आपको हार मिल सकती है।

मिथुन राशि

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में बाधा आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

Advertisment

अतः कचहरी के कार्यों को टालने का प्रयास करें। कार्यालय में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा।

Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

कर्क राशि

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद कम है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा।स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।

Advertisment

सिंह राशि

भाई बहनों से आपको अनबन से सामना करना पड़ता था। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता के योग हैं। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है। भाग्य से आपको मदद कम ही मिलेगी।

कन्या राशि

इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का योग है। जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। वाहन आपको सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है।

तुला राशि

इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। यदि कोर्ट में मामले पेंडिंग हैं तो सफलता मिल सकती है। सन्तान की ओर से सहयोग मिलेगी। भाग्य से कम मदद मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं होगा।

Advertisment

वृश्चिक राशि

प्रेम प्रसंगों में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। अच्छी मात्रा में धन आने का योग है। परंतु इसके लिए आपको कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। व्यापार उत्तम गति से चलेगा।कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है। शरीर से खून भी निकल सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि

पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहे सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।  अविवाहितों के लिए समय उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आपके जीवन में आ सकते हैं।

मकर राशि

विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी मोटी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसलिए सावधान रहें। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

अगर आप विद्या​र्थी हैं तो छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। हो सकता है लंबी दूरी की यात्रा भी जाएं। संतान को सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। परीक्षा परिणाम उत्तम आएंगे।

daily horoscope Astrology Hindi News Rashifal 22 August 2024 daini rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें