/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Rashifal-18-August-2024.webp)
Rashifal-18-August-2024
Sunday 18 August Rashifal: सावन का महीना सोमवार को समाप्त हो जाएगा, लेकिन इसके पहले रविवार 18 अगस्त का दिन कुछ जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस दिन कुछ जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां। पढ़ें 18 अगस्त का राशिफल।
मेष (Aries)
कार्यक्षेत्र में फालतू के विवादों से बचें। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनते दिख रहे हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो कीमती वस्तु का विशेष ध्यान रखें। आपका सामान चोरी हो सकता है। नौकरी में सरकारी विभाग अड़चन डाल सकता है।
मां को लेकर मन कुछ परेशान रहेगा। अगर आप भवन निर्माण करा रहे हैं तो आपको रुकावटें आ सकती हैं। कोर्ट कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। राजनीति में जनता का सहयोग आपको मिल सकता है। कृषि कार्य में आ रही रुकावटें दूर होगीं।
वृषभ
आपके मनचाहे जीवन साथी की तलाश पूरी हो सकती है। सनातन पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। व्यापारिक योजनाएं सफल होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। राजनीति में मनचाहा पद मिलेगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी गंभीर रोग का भय समाप्त होगा। फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
मिथुन (Gemini)
रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीतिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश यात्रा होने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्त्री सुख मिलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। कर्ज लेकर काम को पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer)
जो काम जरूरी है उसे पहले पूरा करें। दूसरे के भरोसे न छोड़े। अपने व्यवहार को अच्छा करने की कोशिश करेंगे तो समाज में सम्मान मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थ से लाभ मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभकारी रहेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तो रोग दूर रहेंगे।
सिंह (Leo)
भोग विलास की वस्तुओं पर पैसा खर्च होगा। किसी राजनीतिक व्यक्ति का साथ आपके लिए लाभ दिला सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी की ओर आप आकर्षित रहेंगे। नौकरी में भ्रष्टाचार से बचें। अन्यथा पकड़े जा सकते हैं। यात्रा में कोई कीमती वस्तु गुम सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि आप नशा करते हैं तो सावधान हो जाएं। असंतुलित भोजन खानपान बिगाड़ सकता है। उदर पीड़ा हो सकती है।
कन्या (Virgo)
शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किसी परिजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन संपदा मिलेगी। व्यापार में व्यस्त रहेंगे। नया मकान खरीद सकते हैं। समाज में किसी नई परंपरा की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजगता एवं सावधानी आपको किसी गंभीर रोग से राहत प्रदान करेगी।
तुला (Libra)
वाहन आपका गड़बड़ी कर सकता है। मां से किसी चीज को लेकर विवाद हो सकता है। भूमि संबंधी कामों में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में धैर्य से काम लें। राजनीति में जनता का सहयोग मिलेगा। विरोधी षणयंत्र रच सकते हैं। किसी पर भरोसा न करें। कोर्ट कचहरी के मामले में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। मां से कोई गिफ्ट मिल सकती है। जरूरी काम पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने के योग हैं। वाहन सुख मिल सकता है। शारीरिक आरोग्य उत्तम रहेगा। परिजनों के प्यार एवं स्नेह से मन द्रवित हो जाएगा।
धनु (Sagittarius)
उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राज्य स्तरीय सम्मान मिल सकता है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिलेगे। व्यापार में किए गए परिवर्तन उन्नति दिला सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता दूर होने से रिलेक्स महसूस करेंगे।
मकर (Capricorn)
भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में आय बढ़ेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित होगा।यदि आप शेयर ,लॉटरी ,सट्टा से जुड़े हैं तो लाभ होगा। किसी मित्र से भेंट होगी। दूर देश से किसी परिजन का घर आगमन होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गंभीर समस्या घेर सकती है।
कुंभ (Aquarius)
सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें। विरोधी पक्ष के सामने अपनी गुप्त नीतियों न खोलें। घर परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने के योग बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को व्यापार में योजना बद्ध रूप से कार्य करने से सफलता प्राप्त होगी। आयात निर्यात के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।
मीन (Pisces)
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। शादी संबंध में विचार बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपार जन समर्थन मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी मंगल उत्सव में जाना होगा। घर में में मेहमान के आने से सुखद वातावरण बनेगा। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें