/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/BGI-Divine-Event-Flow.webp)
BGI Divine Event Flow
BGI Divine Event Flow: अगर आप म्यूजिक लवर हैं तो ये खबर आपके लिए है। जल्द ही आपको रैपर डिवाइन के गानों पर झूमने का मौका मिलने वाला है। डिवाइन के रैप के साथ रशियन DJ आर्टिस्ट जूलिया ब्लिस भी स्टेज परफॉर्मेंस देंगीं। बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में ये शो होंगे।
भोपाल और इंदौर में होंगे शो
बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 18 अक्टूबर को भोपाल में इवेंट होगा। वहीं 19 अक्टूबर को इंदौर में डिवाइन का शो होगा। ये इवेंट स्टूडेंट्स और डिवाइन के फैंस के लिए यादगार होने वाला है। अगर आप भी डिवाइन के फैन हैं तो आप इस 'रैप फेस ऑफ' कॉन्सर्ट को एंजॉय कर सकते हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/DIVINE-to-set-off-on-14-city-tour-starting-in-Nov-end-001-300x158.jpg)
आपको यहां पहुंचना होगा...
भोपाल - बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कोकता आनंद नगर, भोपाल
इंदौर - सुशीला देवी बंसल कॉलेज, AB रोड राऊ, इंदौर
कब शुरू होगा शो
शो की शुरुआत शाम 4:30 बजे एक रोमांचक स्टंट शो के साथ होगी। इसमें स्टंटमैन खतरनाक स्टंट दिखाएंगे। स्टंट एक्शन को पसंद करने वालों के लिए ये बेहतरीन मौका है।
5:30 बजे से 5:45 बजे तक एक स्केटबोर्ड एडवेंचर शो होगा। स्केटर्स शानदार कलाबाजी दिखाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से 6:15 बजे तक एक स्ट्रीट डांस शोकेस होगा। इसमें युवा डांसर्स अपना टैलेंट दिखाएंगे। ये शो दर्शकों में एक नई ऊर्जा भर देगा।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/1687858045_julia-bliss-at-five-mad-men-1-300x169.jpg)
जूलिया ब्लिस के साथ डिवाइन का फेस ऑफ
शाम 7 बजे से 8 बजे तक जूलिया ब्लिस का लाइव DJ होगा। इसके साथ ही 6:30 बजे से 7 बजे तक डिवाइन के साथ 'रैप फेस ऑफ' होगा, जो म्यूजिक लवर्स के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस होगा।
8 बजे से डिवाइन का शो
रैपर डिवाइन का शो रात 8 बजे से शुरू होगा। डिवाइन के फैंस के लिए ये सपना सच होने की तरह होगा।
भोपाल में 18 और इंदौर में 19 अक्टूबर को शो
भोपाल में सारे शो 18 अक्टूबर और इंदौर में 19 अक्टूबर को होंगे। दोनों शहरों में दिन अलग-अलग और टाइमिंग एक ही रहेगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए QR स्कैन करें
ये खबर भी पढ़ें:40 साल का शख्स नाक से बजाता है गिटार की धुन, गाने का अनोखा अंदाज कर देगा हैरान
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें