Advertisment

दुष्कर्म केस में टॉप 5 में MP: 98% मामलों में परिचित ही अरोपी, 55% नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बनाया जाता है शिकार

MP News: दुष्कर्म केस में टॉप 5 में MP: 98% मामलों में परिचित ही अरोपी, 55% नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बनाया जाता है शिकार

author-image
Preetam Manjhi
दुष्कर्म केस में टॉप 5 में MP: 98% मामलों में परिचित ही अरोपी, 55% नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बनाया जाता है शिकार

हाइलाइट्स

  • दुष्कर्म केस में टॉप 5 में MP
  • 98% मामलों में परिचित ही अरोपी
  • 55% नाबालिगों को शादी का झांसा
Advertisment

MP News: मध्य प्रदेश के लिए ये बड़े शर्म की बात है कि दुष्कर्म के मामलों में देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल है। गृह विभाग कि रिपोर्ट में इस बात (Rape Statistics In MP) का खुलासा हुआ है कि MP में महिलाओं से रेप करने वाले अपने परिचित, परिवार वाले और आस-पड़ोस के लोग ही होते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1797139186245329352

98% लोग जान पहचान वाले

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट मुताबिक MP में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में आरोपी जान पहचान का ही था।

रिपोर्ट के हिसाब से अगर देखा जाए तो नाबालिग लड़कियों से रेप के 98.2% मामलों में जान पहचान के ही सख्स ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisment

वहीं बालिग महिलाओं से रेप का आंकड़ा 98.5 रहा है। रिपोर्ट की मानें तो इन जानने वालों में घर परिवार के सदस्य, पड़ोस वाले, साथ में काम करने वाले, दोस्त और ज्यादातर शादी का झांसा देने वाले शामिल हैं।

शादी का झांसा देकर किए गए 55% केस

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि 55% मामलो में शादी का झांसा देकर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया गया।

इसके अलावा 43% लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं ने अपने पार्टनर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

Advertisment

रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि साल 2022 में दुष्कर्म के मामले में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर था।

ये हैं गैंगरेप और हत्या के मामले

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (MP News) में गैंगरेप और रेप के बाद हत्या के मामले घटे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई 2021-22 की रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या के 13 मामले दर्ज किए गए थे।

साल 2023-24 की रिपोर्ट में 6 मामले दर्ज किए थे। इसके अलावा 2021-22 में गैंगरेप के 98 मामले दर्ज किए गए थे। 2023-24 में ऐसे 87 मामले दर्ज किए थे।

Advertisment

हालांकि प्रदेश में रेप के आंकड़ों में कमी नहीं आई है। साल 2021-22 में 2068 केस दर्ज हुए थे। यह आंकड़ा अब 2023-24 में बढ़कर 2085 हो गया है।

इसके अलावा दिसंबर 2023 से 15 मई 2024 के बीच ST और SC वर्ग की महिलाओं से दुष्कर्म के मामले घटे हैं। वहीं 2022-23 में ऐसे 311 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 2023-24 में ऐसे 233 मामले दर्ज किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर मंडी भाव: चांदी 700 रुपए हुई सस्ती, सोना इतने रुपए हुआ महंगा, मूंग में 200 रुपए का उछाल, जानें बाजार भाव

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें