Advertisment

शिक्षक या भक्षक: 10वीं की छात्रा से धमकाकर डेढ़ महीने तक करता रहा जबरन दुष्कर्म, मामला दर्ज

शिक्षक या भक्षक: 10वीं की छात्रा से धमकाकर डेढ़ महीने तक करता रहा जबरन दुष्कर्म, मामला दर्ज rape-in-Bhopal-Forcible-rape-by-a-class-10th-student-for-one-and-a-half-months-case-registered

author-image
Bansal News
Patna Rape Case: छात्रा से रेप करने वाले प्रिंसिपल को फांसी की सजा, गर्भवती हो गई थी 11 साल की बच्ची

भोपाल। राजधानी में एक कोचिंग संचालक ने गुरु शिष्य के रिश्ते पर कालिख पोत दी। निजी कोचिंग का शिक्षक(संचालक) ही एक छात्रा के लिए भक्षक बन गया। आरोपी शिक्षक एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16वर्षीय छात्रा के साथ डेढ़ महीने तक जबरन दुष्कर्म करता रहा। आरोपी छात्रा को धमकाता रहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। डेढ़ महीने बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment

यह है पूरा मामला...
राजधानी में रहने वाली एक 10वीं छात्रा अशोका गार्डन के 80 फिट रोड पर एक निजी कोचिंग में पढ़ती थी। इस निजी कोचिंग का संचालक ही शिक्षक है और छात्रों को पढ़ाता है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसे न्यू ईयर पर घूमने जाने का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। आरोपी लगातार डेढ़ महीने तक छात्रा का जबरन दुष्कर्म करता रहा। जन छात्रा उदास रहने लगी और कोचिंग जाने से कतराने लगी तो पेरेंट्स ने कारण पूछा। इसके बाद छात्रा ने पूरा मामला अपनी मां को बताया। छोला मंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

teacher rape student rape in bhopal police minor raped in bhopal CG Breaking News bhopal police Bhopal breaking news bansalnews Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal mp bansal bhopal news 10th class students raped 10th class student raped
Advertisment
चैनल से जुड़ें