Advertisment

Rape: पिता ही कर रहा था नाबालिग बेटी का यौन शोषण, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Rape: पिता ही कर रहा था नाबालिग बेटी का यौन शोषण, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा rape-father-was-sexually-abusing-minor-daughter-revealed-when-she-was-7-months-pregnant

author-image
Bansal News
Rape: पिता ही कर रहा था नाबालिग बेटी का यौन शोषण, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

इंदौर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में एक पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही नाबालिग के साथ पड़ोसी भी रेप करता रहा। नाबालिग जब 7 माह की गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद जानकारी मिली कि नाबालिग को पिता और उसका पड़ोसी दोनों धमका कर कई दिनों से यौन शोषण कर रहे थे। पीड़िता ने जब हिम्मत कर बात अपनी दादी को बताई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता ने दादी के साथ जाकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की की काउंसलिंग भी कराई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसका पिता और एक पड़ोसी लंबे समय से रेप कर रहे थे। साथ दोनों ने नाबालिग को धमकाया हुआ था कि किसी को मत बताना। युवती ने भी डर के मारे किसी को नहीं बताया। नाबालिग का पिता औप पड़ोसी दोनों ही इस बात से अंजान थे। नाबालिग जब 7 महीने की गर्भवती हो गई तो उसने हिम्मत जुटाकर दादी को पूरी बात बताई। दादी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की भी काउंसलिंग कराई जा रही है।

Advertisment
rape of minor girl rape minor rape case rape minor with hearing disorder raped by 22 men minor raped in india minor raped in chennai minor raped minor rape by father minor rape minor girl raped minor girl rape case minor girl rape minor boys raped the girl minor boy raped kerala minor raped by father gang-rape gang rape on minor girl gang rape on minor delhi minor girl rape case dalit minor rape case chennai minor gangrape alipurduar minor rape
Advertisment
चैनल से जुड़ें