Advertisment

फिर शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश: मानसिक विक्षिप्त से दुष्कर्म, सड़क पर नग्न घूमती रही पीड़िता, अब तो जागो सरकार

Rape Case In MP: फिर शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश, मानसिक विक्षिप्त से दुष्कर्म, सड़क पर नग्न घूमती रही पिड़िता, अब तो जागो सरकार

author-image
Rohit Sahu
फिर शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश: मानसिक विक्षिप्त से दुष्कर्म, सड़क पर नग्न घूमती रही पीड़िता, अब तो जागो सरकार

Rape Case In MP: इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2.30 से 3  बजे के बीच नीलकंठ कॉलोनी में हुई। यही नहीं आरोपी रेप के बाद महिला को छोड़कर भाग गया। जिसके बाद महिला नग्न अवस्था में ही सड़क पर घूमती रही। यह मामला प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। बता दें प्रदेश में बीते कुछ महीनों मेंं लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। NCRB के अनुसार प्रदेश में हर दिन 14 रेप केस सामने आते है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1849062037743427611

सुबह सफाई कर्मचारियों को मिली महिला

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना की तस्वीर ने पुलिस को जांच में मदद की। सफाईकर्मियों ने सुबह 4 बजे महिला को एक झोपड़ी के पास बैठे देखा।  जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे कपड़े पहनाए और पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि की।

अर्धनग्न हालत में कॉलोनी में घूमती रही पीड़िता

दुष्कर्म पीड़िता महिला अर्धनग्न हालत में कॉलोनी में घूमती रही। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कराया जिससे रेप की पुष्टी हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ साहिल सोनी (20 साल) के तौर पर हुई। उसने महिला को अकेले घूमते देखा और अपने साथ ले गया जिसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। सोनू सोनी ने पुलिस के सामने अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: MP News: Regional Industry Conclave को लेकर CM Mohan Yadav ने कहा कई बड़े उद्योगपति निवेश करेंगे
Advertisment
दुष्कर्म के मामले रोकने में शासन प्रशासन नाकाम

मध्यप्रदेश में 2022 के मुकाबले 2023 में रेप के मामलों में 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में हर दिन औसतन 14 महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप की घटना सामने आ रही हैं। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में प्रदेश में 5,348 रेप के मामले दर्ज हुए थे। वहीं, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक राज्य में 2022 में 3,046, 2021 में 2,947 और 2020 में 2,341 रेप के मामले दर्ज किए गए थे। 2019 में यह आंकड़ा 2,490 था। ये आंकड़े बताते हैं कि पिछले चार साल में महिलाओं और लड़कियों पर दुराचार के मामले डबल हो गए।

यह भी पढ़ें:  Aish- Abhi Divorce: निम्रत कौर से अफेयर के बीच ऐश्वर्या राय की फैमिली फोटो से गायब हुए अभिषेक बच्चन, तलाक की खबरें तेज!

Rape Case In MP rape case MP RAPE CASE mp rape MP news mp hindi news innocent rape bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें