Advertisment

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: टीचर ने 3 साल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, शिक्षा मंत्री ने दिया ये बयान

Rape Case in Bhopal: गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार, टीचर ने 3 साल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, शिक्षा मंत्री ने दिया ये बयान

author-image
Preetam Manjhi
Rape-Case-in-Bhopal.webp

Rape Case in Bhopal: मध्य प्रदेश में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बालात्कार की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला भोपालका है, जहां एक टीचर ने ही 3 साल की स्टूडेंट को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

Advertisment

फिलहाल आरोपी को (Rape Case in Bhopal) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1836341919963623655

शिक्षा मंत्री ने दिया ये बयान

मामले को लेकर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (Education Minister Uday Pratap Singh) ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूल के खिलाफी भी कार्यवाही की जाएगी। 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म बड़ी ही शर्मनाक और चिंताजनक बात है। इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: शिवपुरी माधव नेशनल पार्क से आई खुशखबरी: बाघिन MT-3 ने 2 नन्हें शावकों को दिया जन्म, सिंधिया ने दी PM मोदी को बधाई

Advertisment

आरोपी उसी स्कूल में IT का शिक्षक

बता दें कि ये पूरी घटना भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल की है, जहां एक टीचर ने ही 3 साल की नन्ही छात्रा से दुष्कर्म कर दिया। मां को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तत्काल स्कूल जाकर आरोपी टीचर के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की।

मां के कहने पर स्कूल प्रबंधन (School Management) ने उनकी एक न सुनी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कासिम रेहान (Rape Case in Bhopal) उसी स्कूल में IT का शिक्षक है। इसके बाद मां ने थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैरानी की बात तो ये है कि इतना सब होने के बाद महिला की शिकायत करीब 2 दिन बाद की दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस ने स्कूल में जाकर जांच पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार (Rape Case in Bhopal)  कर लिया है।

Advertisment

कमला नगर थाना पुलिस की मानें तो इस संबंध में सोमवार को शिकायत मिली थी। पुलिस की टीम ने स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई और आरोपी कासिम रेहान आईटी के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: इंसानों की भूख मिटाने मारे जाएंगे 200 निर्दोष हाथी: भूख की वजह से तड़प रहे लोग, इस देश के हालात जान चौंक जाएंगे आप

हिंदी खबर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया कार्रवाई का आश्वासन शिक्षक ने 3 साल की छात्रा से किया रेप मध्य प्रदेश खबर भोपाल रेप केस पर शिक्षा मंत्री का बयान भोपाल रेप केस भोपाल में रेप का मामला भोपाल खबर teacher raped a 3 year old student rape case in bhopal madhya pradesh news hindi news education minister's statement on bhopal rape case education minister uday pratap singh assured action Bhopal Rape Case bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें