Advertisment

Pushpa The Rule: जल्द ही एंट्री ले सकता है बॉलीवुड का बाजीराव, क्या अल्लू को देगा एक्शन में टक्कर

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) के साथ अब आपको बॉलीवुड का बाजीराव यानि रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) की एंट्री मिल सकती है।

author-image
Bansal News
Pushpa The Rule: जल्द ही एंट्री ले सकता है बॉलीवुड का बाजीराव, क्या अल्लू को देगा एक्शन में टक्कर

नई दिल्ली। Pushpa-The Rule: पुष्पा सीरीज के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) के साथ अब आपको बॉलीवुड का बाजीराव यानि रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) की एंट्री मिल सकती है। जी हां इसे लेकर ऑफिशियल घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन खबर है कि एक्टर अच्छा कोई किरदार निभा सकता है।

Advertisment

कौन से किरदार में आएंगे नजर

यहां पर खबर सामने आ रही है कि,रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' को एक पुलिस ऑफिसर द्वारा फिल्म में इंट्रोड्यूज किया जाएगा और इस पुलिस ऑफिसर के किरदार को 'पुष्पा-द रूल' में रणवीर सिंह निभाएंगे। इसके अलावा रणवीर का कितना बड़ा रोल होगा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

कई सितारे आ सकते है नजर

आपको बताते चले कि, फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई और बड़े सितारे कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। फहद फासिल भी साउथ स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कई एक्टर्स ने अपने सीन्स शूट किये हैं। बता दें कि, पहले पार्ट ने धूम मचाई है।

Rohit Shetty rashmika mandanna Ranveer Singh pushpa 2 Pushpa : The Rule allu arjun pushpa 2 Allu Arjun
Advertisment
चैनल से जुड़ें