Advertisment

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर की फिल्म में साथ नजर आएगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर की फिल्म में साथ नजर आएगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी, Ranveer Singh and Alia Bhatt will be seen together in Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

author-image
Shreya Bhatia
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर की फिल्म में साथ नजर आएगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी

मुंबई। (भाषा) फिल्मकार करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करण जौहर ही इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जौहर ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था। निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘‘ एक बार फिर कैमरे के पीछे आने को उत्साहित हूं...वह भी जब मेरे पसंदीदा कलाकार कैमरे के सामने होंगे।

Advertisment

https://twitter.com/karanjohar/status/1412282775466516483

पेश कर रहा हूं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है।’’ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 2022 में रिलीज होगी। आलिया भट्ट (28) ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ मेरे पसंदीदा लोगों के साथ एक असाधारण प्रेम कहानी।’’ वहीं, रणवीर सिंह ने लिखा ‘‘ खास दिन पर खास घोषणा।’’ सिंह का आज 36वां जन्मदिन है।

करण जौहर Shabana Azmi Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Teaser Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look Teaser Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Ranveer Singh karan johar jaya bachchan dharmendra Alia Bhatt Ranveer Singh Alia Bhatt
Advertisment
चैनल से जुड़ें