Advertisment

Rang Panchmi 2023 : अशोकनगर का करीला मेला आज से, 30 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन! प्रशासन अलर्ट

Rang Panchmi 2023 : अशोकनगर का करीला मेला आज से, 30 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन, प्रशासन अलर्ट rang-panchmi-2023-karela-fair-of-ashoknagar-from-today-30-lakh-devotees-will-visit-administration-alert-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Rang Panchmi 2023 : अशोकनगर का करीला मेला आज से, 30 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन! प्रशासन अलर्ट

अशोकनगर। Rang Panchmi 2023 रंग पंचमी पर लगने वाला विश्व प्रसिद्ध अशोकनगर का करीला मेला आज से शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन से तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारों की मानें तो इस बार मेले Karila Mela में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। आपको बता दें मान्यता अनुसार यहां स्थित रामजानकी मंदिर में ही माता सीता ने लव—कुश को जन्म दिया था। यहां मांगी जाने वाली हर मुराद पूरी होती है।

Advertisment

karela mela आपको बता दें एमपी के अशोक नगर में इस अवसर पर लगने वाला करीला मेला देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी विशेष पहचान बनाए है। जी हां यहां के मां जानकी मंदिर में माता सीता लवकुश के सा​थ विराजमान हैं। जहां पहुंचने वाले भक्तों की मुराद जरूर पूरी होती है। पर क्या आप जानते हैं इस मेले की खासियत क्या है, इसकी शुरूआत कब से हुई हैं, जानते हैं।

मां जानकी का लेते हैं आर्शीवाद — Rang Panchmi 2023 Karila Mela
आपको बता दे इस साल रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च 2023 को यानि रविवार को मनाया जाएगा। रंगपंचमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का करीला धाम आना प्रारंभ हो जाता है। इस दिन व रात में लाखों श्रद्धालु मां जानकी के मंदिर में शीश नवाते हैं और दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्‍त करते हैं। इतना ही नहीं यहां मन्नतें पूरी होने पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर राई नृत्य करवाते हैं। करीला के मुख्य मंदिर में मां जानकी के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि व लव-कुश की प्राचीन प्रतिमायें स्थापित है।

यहां की भभूति से दूर होते हैं फसलों के रोग Rang Panchmi 2023 Karila Mela
अशोकनगर का करीला मेला लोगों की आस्थाओं का केंद्र हैं। ऐसा माना जाता है कि मां जानकी माता के दरबार में जो श्रद्धालु आते हैं। दर्शन लाभ लेकर श्रद्धालु मां जानकी दरवार की भभूति अपने साथ ले जाते है। ऐसी मान्यता है कि यहां माता के दरबार की भभूति को यदि इल्ली लगे खेतों में छिड़क दी जाए तो फसलों के सारे दोग दूर हो जाते हैं।

Advertisment

रात भर चलता है नृत्य — Rang Panchmi 2023 Karila Mela
यहां लगने वाले मेले की खासियत है कि नृत्यांगनाएं चमकीला घेरदार लहंगा पहनकर, लंबा घूंघट डाले पैरों में घुंघरू बांध कर रात भर ढोलक की थाप पर नाचती हैं। लेकिन सुबह भोर होते ही बंधाई नृत्य के साथ मेले का समापन होता है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कराई जाती हैं समुचित व्‍यवस्‍थाएं Rang Panchmi 2023 Karila Mela

आपको बता दें रंग पंचमी पर लगने वाले इस मेले की व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी जिला और पुलिस प्रशासन की होती है। जिसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को मेले से संबंधित दायित्व सौंपा जाता है। पुलिस के जवान मंदिर परिसर में निर्मित 35 फिट वॉच टावर पर पहुंचकर दूरबीन से तथा ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं।

Advertisment

आज से शुरू — Rang Panchmi 2023 Karila Mela
आपको बता दें इस साल रंग पंचमी का मेला 11 मार्च यानि आज से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। इसके लिए तैयारियां को लेकर बैठक उन्होंने कहा कि आगामी रंगपंचमी पर 11 से 13 मार्च तक लगने वाले तीन दिवसीय करीला मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्थाएँ कराई जाएं। राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने निर्देश दिए थे कि मेला मंदिर परिसर तथा मेला परिसर में शराब पूर्णत: प्रतिबंधित रखी जाए। उन्होंने कहा था कि करीला माता मंदिर विशेष आस्था का केंद्र है, आस्था के साथ किसी भी असामाजिक तत्वो को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाए।

mp breaking Rang Panchami 2023 : ashoknagar karila mela karila mela
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें