Advertisment

Rang Panchami 2025: रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा क्यों है जरूरी, क्या हैं इस दिन आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

Rang Panchami 2025 Kab Hai: रंग पंचमी कब है, इस दिन राधा कृष्ण की पूजा क्यों है जरूरी, जानें आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय rang-panchami-2025-kab-hai-arthik-tangi-dur-karne-ke-upay-aadityahriday-stotra-radha-krishna-puja-gud-chana-ka-bhog-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Rang-Panchami-19-March-2025-Date-Upay

Rang-Panchami-19-March-2025-Date-Upay

Rang Panchami 2025: होली के बाद रंग पंचमी का त्योहार कब मनाई जाएगी। इस बात को लेकर यदि आप भी कंफ्यूज हैं तो चलिए जानते हैं हिन्दू पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि कब शुरू होगी। इस बार रंगपंचमी 18 मार्च या 19 मार्च कब (Rang Panchami 2025 kab Hai) मनाई जाएगी।

Advertisment

18 या 19 मार्च कब है रंगपंचमी (Rang Panchami Date 2025) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार रंगपंचमी का त्योहार 19 मार्च बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

रंग पंचमी क्यों मनाते हैं (Rang Panchami Kyon Manate Hain) 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी Rang Panchami को देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं। इतना ही नहीं वे वृंदावन में होली खेलते हैं। यही कारण है कि रंग पंचमी को देवताओं की होली और रंग पंचमी कहते हैं।

राधा कृष्ण के निश्छल प्रेम की होली रंगपंचमी

ऐसी भी मान्यता है कि राधा कृष्ण के निश्छल प्रेम की याद के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बाद रंग पंचमी 19 मार्च 2025 को है। तो चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में।

Advertisment

ऐसे करें रंगपंचमी के उपाय (Rang Panchami)

सफलता के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत 

कुछ लोगों को लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में यदि आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको रंग पंचमी के दिन कम से कम 108 बार आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। साथ ही इस दिन व्रत रखने से तथा पूर्ण ब्रह्मचर्य और सात्विकता के साथ व्रत का पालन करने से शीघ्र ही धन की प्राप्ति होती है।

दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए रंग पंचमी के उपाय

यदि आप अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली चाहते हैं, तो इसके लिए रंग पंचमी पर राधा कृष्ण की पूजा जरूर करें। उनके नामों का कीर्तन करने से पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं। ज्योतिषी रंग पंचमी पर राधाकृष्ण की पूजा करने की सलाह देते हैं।

जीवन के कष्टों से छुटकारा पाने के लिए

यदि आपके जीवन में परेशानी बनी रहती हैं, तो इसके लिए रंग पंचमी के दिन राम रक्षा स्त्रोत का 1100 बार पाठ जरूर करें।

Advertisment

इसके साथ ही हनुमानजी की पूजा करें। साथ ही ध्यान रखें उन्हें गुड़-चने का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें: Indore Rangpanchami Ger 2025: इंदौर रंगपंचमी के लिए तैयार, गेर देखने के लिए बुकिंग सुविधा, जानिए इस बार क्या है खास

vrat tyohar march 2025 Rang Panchami 2025 Kab Hai rang panchami 2025 upay
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें