Advertisment

Rang Panchami 2023 : रंगपंचमी 12 मार्च रविवार को , करना न भूलें ये उपाय

Rang Panchami 2023 : रंगपंचमी 12 मार्च रविवार को , करना न भूलें ये उपाय rang-panchami-2023-dont-take-these-measures-to-do-rang-panchami-on-march-12-sunday-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Rang Panchami 2023 : रंगपंचमी 12 मार्च रविवार को , करना न भूलें ये उपाय

नई दिल्ली। Rang Panchami 2023 : होली के बाद रंग पंचमी का त्योहार कल यानि 12 मार्च रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आपको बता दें Rang Panchami: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं। इतना ही नहीं वे वृंदावन में होली खेलते हैं। यही कारण है कि रंग पंचमी को देवताओं की होली और रंग पंचमी कहते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि राधा कृष्ण के निश्छल प्रेम की याद के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बाद रंग पंचमी 12 मार्च 2023 को है। तो चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में।

Advertisment

ऐसे करें रंगपंचमी के उपाय (Rang Panchami)
आदित्य हृदय स्त्रोत —
कुछ लोगों को लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में यदि आप बेशुमार धन प्राप्ती चाहते हैं तो आपको इस दिन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का कम से कम 108 बार पाठ जरूर करना चाहिए। इस दिन व्रत रखें तथा पूर्ण ब्रह्मचर्य और सात्विकता के साथ व्रत का पालन करने से शीघ्र धन की प्राप्ति होती है।

दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए —
यदि आप अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो इसके लिए रंग पंचमी पर राधा कृष्ण की पूजा जरूर करें। उनके नामों का कीर्तन करने से पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं। यही कारण है कि ज्योतिषी रंग पंचमी पर राधाकृष्ण की पूजा करने की सलाह देते हैं।

परेशानियों से छुटकारें के लिए —
आपके जीवन में परेशानी बनी रहती हैं तो इसके लिए रंग पंचमी के दिन राम रक्षा स्त्रोत का 1100 बार पाठ करें। इसके साथ ही हनुमानजी की पूजा करें। साथ ही ध्यान रखें उन्हें गुड़-चने का भोग लगाएं।

Advertisment

Rang Panchmi 2023 Karila Mela : आखिर क्यों खास है रंग पंचमीं पर लगने वाला सालों पुराना करीला मेला, इस दिन से हो रहा है शुरू

Religion rang panchami upay Rang Panchami 2023 : jyotish astroloyg Astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें