/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ranbir-kapoor.webp)
Dhoom 4: रणबीर कपूर आज (28 सितंबर) अपन 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, एक्टर धूम 4 में नजर आने वाले हैं।
ये रणबीर कपूर की यशराज के साथ चौथी फिल्म होगी। इस मूवी में रणबीर की एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, अब उनकी एंट्री कन्फर्म हो गई है।
निगेटिव रोल में दिखेंगे रणबीर
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Ranbir-Kapoor-300x225.jpg)
खास बात ये है कि रणबीर कपूर इस मूवी में निगेटिव रोल निभाते हुए नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस बार इस फिल्म का सीक्वल नहीं बल्कि रीबूट बना रहे हैं। वहीं, इसकी कहानी नए सिरे से क्रिएट की जाएगी।
रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने शेयर की फैमिली फोटोज, देखें बेटी राहा के साथ की क्यूट तस्वीरें!
ये एक्टर्स भी आएंगे नजर
जानकारी के मुताबिक इस मूवी में यंग जनरेशन के ही दो नए हीरोज भी नजर आने वाले हैं। ये पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे।
रामायण की शूटिंग में बिजी हैं रणबीर
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/20240909141605_image-8-300x168.jpg)
रणबीर कपूर इन दिनों रामायण की शूटिंग में बिजी हैं। वे पहली बार कोई माइथोलॉजिकल फिल्म है।
2004 में आई थी धूम
साल 2004 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म धूम रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नजर आए थे।
धूम 2 में विलेन के तौर पर ऋतिक रोशन पर बड़ा दांव खेला गया था। उसके बाद धूम 3 आई, जिसमें आमिर खान ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
आज मना रहे 42वां जन्मदिन
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Yt3fvsHq-alia-bhatt-240x300.jpg)
एक्टर रणबीर का आज 42वां जन्मदिन है। इस दौरान उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों में उनकी बेटी राहा भी नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें...Lata Mangeshkar Birthday: कभी गाना गाते हुए रोईं, कभी एक लाइन को 3 जगह गाया, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें