Advertisment

ठगी से बाल-बाल बचे मंत्री रामनिवास रावत: जालसाज ने BJP संगठन मंत्री का PA बनकर मांगे थे 5 लाख; जानें क्या है पूरा मामला

Ramniwas Rawat: बाल-बाल बचे मंत्री रामनिवास रावत: जालसाज ने BJP संगठन मंत्री का PA बनकर मांगे 5 लाख; जानें क्या है पूरा मामला

author-image
Preetam Manjhi
ठगी से बाल-बाल बचे मंत्री रामनिवास रावत: जालसाज ने BJP संगठन मंत्री का PA बनकर मांगे थे 5 लाख; जानें क्या है पूरा मामला

हाइलाइट्स

  • मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश
  • ढग ने BJP संगठन मंत्री का PA बनकर मांगे 5 लाख
  • आरोपी ठग मध्यप्रदेश का ही रहने वाला 
Advertisment

Ramniwas Rawat: मध्यप्रदेश में ठगों हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है, अब ठग आम आदमी की तो बात दूर मंत्रियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस से बीजेपी में आए वन मंत्री रामनिवास रावत से ठी की कोशिश की गई।

जालसाज ने खुद को बीजेपी के संगठन मंत्री का PA बताकर 5 लाख रुपए मांगे। जब इसकी जांच की गई तो कॉल फर्जी निकला। इसके बाद रावत ने साइबर क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1817054304915628163

ठग का कॉल आते ही पैसों की व्यवस्था जुटाने लगे थे रावत

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत (Ramniwas Rawa) के पास 9285127561 नंबर से कई बार फोन आया, जिसमें जालसाज ने खुद को बीजेपी संगठन मंत्री बीएल संतोष का PA बताकर 5 लाख रुपए मांगे थे। कॉल आते ही रावत पैसों की व्यवस्था में जुट गए थे। पैसे ट्रांसफर करने ही वाले थे कि इससे पहले उन्होंने डी सुरेश के PA से पुष्टि की तो मंत्री रावत को बताया गया कि ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। इसके बाद उन्हें पता चला कि वे ठगी का शिकार होने से बच गए।

Advertisment

इसके बाद मंत्री ने फौरन क्राइम ब्रांच में जालसाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जो कि मध्यप्रदेश का ही रहने वाला है।

जालसाज ने BJP संगठन मंत्री का PA बनकर मांगे थे 5 लाख

वन मंत्री रामनिवास रावत (Ramniwas Rawa) के मुताबिक, किसी ने मुझे फोन करके 5 लाख रुपए की मांग की थी। कॉल करने वाले ने खुद को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का PA बताया था। ठग ने किसी अन्य व्यक्ति से भी बात कराई थी, जिसने गंभीर आवाज में बात कराई थी।

जब जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री की तरफ से कोई फोन नहीं किया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई। आरोपी ठग मध्यप्रदेश का ही रहने वाला है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर मंडी भाव: नगद में सोना एक बार फिर उछला, चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें बाजार भाव

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें