Advertisment

CG Ayodhya Ram mandir: राममय हुआ ननिहाल, रायपुर में बाहुबली हनुमान बने आकर्षण, जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां क्या कार्यक्रम

CG Ayodhya Ram mandir: राममय हुआ ननिहाल, रायपुर में 31 फीट प्रतिमा की स्थापना, जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां क्या कार्यक्रम

author-image
Bansal news
CG Ayodhya Ram mandir: राममय हुआ ननिहाल, रायपुर में बाहुबली हनुमान बने आकर्षण, जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां क्या कार्यक्रम

CG Ayodhya Ram mandir: आज 22 जनवरी है, और वो समय आ चुका जिसका पूरे देशवासियों को इंतजार था।

Advertisment

आज रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसे महोत्सव के रूप में मनाने के लिए भगवान श्रीराम के ननिहाल (छत्तीसगढ़) में भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

आज इस प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को मंदिरों में LIVE दिखाया जाएगा।

प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों, कार्यालयों, विश्वविद्यालय और भवनों में शंखध्वनि के साथ घंटानाद और  पूजा-अर्चना की जाएगी।

इसके साथ ही शाम को दिपावली की तरह दीपोत्सव भी मनाया जाएगा।

‘कुछ फर्ज हमारा भी’ झांकी आयोजित

छत्तीसगढ़ में जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था ने ‘कुछ फर्ज हमारा भी’ झांकी आयोजित की है.

Advertisment

साथ ही राजधानी में अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है. वीआईपी रोड स्थिर राम मंदिर से निकाली गई . झांकी में दिल्ली से वानर सेना और वृंदावन के रामायण मंडली प्रस्तुति दे रही है.

रायपुर में दिल्ली से आए कलाकार

राजधानी में दिल्ली से 15 फीट के बाहुबली हनुमान के रूप में तैयार कलाकार ने सबका ध्यान आकर्षित किया.सभी बच्चों ने झांकी के दौरान बाहुबली हनुमान के साथ सेल्फी भी ली

रायपुर में 'राम कथा' करेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुढ़ियारी के स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के सामने 23 जनवरी को  'राम कथा' की शुरुआत करेंगे। इससे पहले 22 जनवरी को कथा स्थल पर ही 31 फीट ऊंची राम प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

Advertisment

इस सामरोह को मनाते हुए 11 लाख दीप जलाए जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लाइव दिखाने के लिए 4 मंडलों में LED स्क्रीन लगाई जाएगी। प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

रायपुर के अलग-अलग थाना परिसर में आज स्थापित बजरंगबली और शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

पुलिस परिवार के साथ इस कार्यक्रम में दूसरे लोग भी शामिल होंगे।

संबंधित खबरः Ram Mandir Pran-Pratistha: अयोध्या में आज सुबह रामलला की आंखों से हटेगी पट्टी, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

Advertisment

बिलासपुर में भगवा हुआ ‘राम सेतु’ पुल

बिलासपुर होगा राममय, 100 साल पुराने राम सेतु को सजाया गया, किया जा रहा रंग रोगन…. – Lokswar

विश्व हिन्दू परिषद और हिंदू संगठन ने अरपा के 100 साल पुराने पुल ‘राम सेतु’ का नामकरण कर उसे भगवा रंग में रंग दिया है। ‘

राम आएंगे आएंगे’ पुल के दोनों ओर लोकप्रिय भजन और हनुमान चालीसा के साथ रामायण की चौपाइयों को लिखा गया है।

श्रीराम जानकी वाटिका भेंट की जाएगी

पर्यावरण प्रेमी बिलासपुर जिले के हरे भरे पौधों से सज्जित श्रीराम जानकी वाटिका भेंट करेंगे। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर पौधों को लगाया गया है।

Advertisment

संरक्षण को लेकर पर्यावरण और अरपा अर्पण महाअभियान की शुरुआत भी की गई है।

औषधीय, फल, फूल और दैवीय पौधों को अरपा किनारे अलग- अलग फेस में लगाया गया है।

पर्यावरण प्रेमियों मे भारी उत्साह है उन्हौंने बताया कि, सालों से इस दिन का इंतजार था। भगवान श्रीराम नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।

Advertisment

इस शुभ घड़ी का हर कोई साक्षी बनना चाहता है।

संबंधित खबरः Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद

अंबिकापुर में  सुंदरकांड पाठ, यज्ञ, हवन और आरती का आयोजन

अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में  इस समारोह में 1 लाख दीप जलाए जाएंगे। स्टेडियम में लेजर लाइट शो भी होगा।

सात ही इंदौर के गायक किशन भगत प्रस्तुति देंगे। दिन यहां स्थानीय स्तर पर अयोध्या में अनुष्ठान के कई कार्यक्रम होंगे। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, यज्ञ, हवन, और आरती का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रीराम मंदिर में आयोजित होगा कार्यक्रम

अंबिकापुर के श्रीराम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में रामगढ़ में दीपदान, मानस मंडलियों की तरफ से गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सभी चौक चौराहों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए हुडदंग और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गरियाबंद महानदी तट पर जलाये जाएंगे 1 लाख दीप

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर महानदी के तट पर 1 लाख दीपों को जलाया जाएगा।

साथ ही जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालयों में भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

ये भी पढ़ेंः

Kanak Bhawan Ayodhya: अयोध्या के कनक भवन का MP से खास नाता, ओरछा से जाकर भगवान राम यहीं करते हैं रात्रि विश्राम

Aaj ka Panchang: सोमवार को बन रहा ये शुभ-अशुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्‍की, पढ़ें आज का राशिफल

MP News: सीएम मोहन यादव की अपील, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को बनाए ऐतिहासिक दिन

Chanakya Neeti: चाणक्य द्वारा सिखाए ये तीन संस्कार जीवन में बनाएंगे आपको सफल

UP News Ramlala Pran Pratishtha ram mandir news RAM MANDIR AYODHYA ram mandir pram pratishtha MP news lord shri ram's maternal house hindi news grand programs CG news Bansal News Ayodhya news #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें