Advertisment

Ramleela 2021: 'अयोध्या की रामलीला' में टीके की दोनों खुराक ले चुके कलाकार ही ले सकेंगे भाग...

उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाली प्रसिद्ध 'अयोध्या की रामलीला' Ramleela 2021 के सभी कलाकार कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके होंगे....

author-image
Bansal News
Ramleela 2021: 'अयोध्या की रामलीला' में टीके की दोनों खुराक ले चुके कलाकार ही ले सकेंगे भाग...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाली प्रसिद्ध 'अयोध्या की रामलीला' Ramleela 2021 के सभी कलाकार कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

तिवारी ने कहा कि किसी भी कलाकार को तब तक रामलीला में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक उन्होंने कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक नहीं ली हों। पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी इस रामलीला में अंगद का किरदार निभाएंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि छह अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होने वाली इस रामलीला Ramleela 2021 का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म एवं टीवी जगत के कई नामचीन कलाकार जैसे शक्ति कपूर, बिंदू दारा सिंह, असरानी, शाहबाज खान, अवतार गिल, राकेश बेदी समेत अन्य 'अयोध्या की रामलीला' में हिस्सा लेंगे। पश्चिमी दिल्ली के सांसद एवं रामलीला के संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पिछले साल दूरदर्शन पर रामलीला Ramleela 2021 के प्रसारण को 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस साल और भी अधिक संख्या में दर्शक रामलीला देखेंगे।

हिंदी न्यूज़ बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर दिल्‍ली न्‍यूज ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर अयोध्या की रामलीला viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news state shakti kapoor ramleela in ayodhya Ramleela 2021 Preparations for Ramlila of Ayodhya news updates in Hindi news updates News new-delhi-city-general national news latest news latest Bansal News hindi news update Delhi news hindi news delhi general CM Yogi Breaking News Bhagyashree bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news ayodhya ramleela news in hindi ayodhya ramleela kab h ayodhya ramleela 2021 ayodhya Ramleela Ayodhya news
Advertisment
चैनल से जुड़ें